भोपाल (सैफ़ुद्दीन सैफ़ी)
इन दिनों भोपाल में सरकार का स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह से मरण अवस्था पर पहुंच चुका है। जिसके चलते कई निजी अस्पताल संचालक कतिपय ब्लड बैंकों से साठ गांठ कर जरूरत मंद मरीजो को बिना पूरी जांच पड़ताल करके दूषित ब्लड सप्लाई कर लाखो की चांदी काट रहे है जिसके चलते कई मरीजो की मौत तक हो जाती है और मरीजो के मासूम रिश्तेदारों को ये तक पता नही चल पाता है कि मौत बीमारी के ज्यादा बिगड़ने से हुई या दूषित ब्लड चढ़ाने से अभी हाल ही में सतना में भी दूषित ब्लड चढ़ाने से 4 बच्चे की मौत होने का भी मामला सामने आया है इस तरह की लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद राजधानी में हेल्थ प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है।
आइए आपको बताते हैं कि किस तरह भोपाल में कतिपय ब्लड बैंक संचालक ब्लड बेचकर न सिर्फ काली कमाई कर रहे है बल्कि मरीजो के स्वास्थ से खिलवाड़ करके उन्हें मौत की आगोश में भेजने का काम भी कर रहे है और इसमें उनका साथ दे रहे है कुछ लालची निजी अस्पताल संचालक गौर तलब है कि राजधानी के ब्लड बैंक संचालकों ने ब्लड सप्लाई के लिए कुछ मजदूर, भिखारी अपाहिज किस्म के लोगो का एक समूह बना रखा है जब किसी मरीज के रिश्तेदारों को इमरजेंसी में ब्लड की आवश्यकता होती है तब वो ब्लड बैंकों के पास पहुंचता है कई बार मरीजो के रिश्तेदार के पास ब्लड डोनर नही होता है ऐसे में ब्लड बैंक संचालक किसी भी फुटपाथ पर बैठे मजदूर भिखारी जो कि पहले से इन ब्लड बैंक संचालकों की सूची में होते है उनका ब्लड चार पांच सौ रुपए एक यूनिट के हिसाब से लेकर चार से पांच हजार में मरीजो के रिश्तेदारों को सप्लाई कर देते है ये खेल सालो से राजधानी में चल रहा है इसमें एक बार इस तरह की करतूत पर राजधानी के पुराने भोपाल के एक ब्लड बैंक पर छापे की कार्यवाही भी हुई थी मगर बाद में मामला ले दे कर निपट गया मगर अभी भी उक्त ब्लड बैंक में कारनामे जारी है।
आखिर जनता पूछ रही है मोहन सरकार से कब तक हेल्थ सिस्टम अपनी कुम्भकर्ण की नींद से जागेगा?
Home / कारोबार / राजधानी भोपाल में सरकार के नाक के नीचे ब्लड बैंक उड़ा रहे है नियमो की धज्जियाँ आखिर सोया हेल्थ सिस्टम कब जागेगा
Check Also
ब्लैकलिस्टेड ‘एजाइल सिक्युरिटी’ को सौंप दी हमीदिया अस्पताल और पुरातत्व संग्रहालय की सुरक्षा। हजारों मरीजों की जान और करोड़ों की धरोहर खतरे में। जवाब कौन देगा?
🔊 पोस्ट को सुनें ब्लैकलिस्टेड ‘एजाइल सिक्युरिटी’ को सौंप दी हमीदिया अस्पताल और पुरातत्व संग्रहालय …
Lok Jung News Online News Portal