Breaking News
Home / खास खबरे / शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु टी राजा सिंह के प्रस्तावित भोपाल कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग

शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु टी राजा सिंह के प्रस्तावित भोपाल कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग


 

भोपाल, 26 मई 2026।

जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून तथा मध्य प्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के पदाधिकारियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने, जिसमें श्री महेंद्र शर्मा, ईसाई धर्मगुरु फादर आनंद मुतुंगल, बौद्ध धर्मगुरु शाक्यपुत्र भंते सागर जी, जुबैर अय्यूबी आदि शामिल थे, भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार से मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने टी राजा सिंह (पूर्व विधायक, तेलंगाना) के भोपाल के गांधी नगर में 31 मई 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति निरस्त किए जाने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा कि टी राजा सिंह पूर्व में अपने कई कथित भड़काऊ बयानों के कारण एवं एक समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने और सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने के लिए जाने जाते रहे हैं।
ऐसे व्यक्ति को भोपाल में सभा करने की अनुमति दिया जाना चिंताजनक है।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर का ध्यान इस संवेदनशील विषय की ओर आकर्षित कराते हुए कहा कि टी राजा सिंह के पूर्व व्यवहार को देखते हुए यह भोपाल की शांति और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वर्तमान समय में भोपाल सहित देश के कई हिस्से सामाजिक रूप से संवेदनशील परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। ऐसे में किसी ऐसे व्यक्ति को कार्यक्रम की अनुमति देना, जिसकी सार्वजनिक छवि विवादित और विभाजनकारी बयानों से जुड़ी रही हो, सामाजिक सौहार्द और शांति के लिए खतरा बन सकता है।

अतः प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार से अनुरोध किया कि टी राजा सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम पर तत्काल रोक लगाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखा जा सके।

 

About Saifuddin Saify

Check Also

हरियाली के दुश्मन छोटे तालाब के किनारे पेड़ो को जहर देकर सुखाने का काम कर रहे है

🔊 पोस्ट को सुनें   भोपाल(सैफ़ुद्दीन सैफ़ी) छोटे तालाब और भोजलेंड के फुल टैंक लेबल(एफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow