भोपाल:( नेहा शेख ) सिटी कोतवाली क्षेत्र में बिजली कंपनी के जांच दल ने दो फ्लैट और एक मकान पर दबिश देकर 46.96 किलोवॉट की बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। विभाग ने दोनों मामलों कें कुल 5,46,499 रुपये का बिल थामया है। हाई लाइफ अपार्टमेंट में पड़ताल के दौरान मकान मालिक ने कार्रवाई का विरोध करते हुए भीड़ जुटाने की कोशिश की, हालांकि अधिकारियों ने रहवासियों को समझाकर जांच जारी रखी। अफसरों का कहना है की जरूरत पड़ने पर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
पोल से सीधे केबल डालकर मीटर बाईपास: सिटी सर्किल के अधीक्षक यंत्री प्रदीप सिंह चौहान के मुताबिक, खातून बी के नाम से दर्ज कनेक्शन(क्र. 2507012174) की जांच में पाया गया कि एलटी पोल से सीधी केबल जोड़कर मीटर बाईपास किया गया था। यहां 29.44 किलोवॉट की चोरी पर 3,62,714 रूपये का बिल जारी किया गया है।
अपार्टमेंट में अतिरिक्त केबल से चोरी
हाई लाइफ अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 302(कनेक्शन क्र. 2507000464, उपभोक्ता एम. खान) में एलटी पैनल से एक्स्ट्रा केबल जोड़कर 17.52 किलोवॉट लोड की बिजली चोरी पकड़ी गई, जिस पर 1,83,785 रुपये का बिल थमाया गया है। दोनों ही स्थानों पर टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार किया, जिसमें लोकल जॉन के कर्मचारी भी मौजूद थे।
Lok Jung News Online News Portal