भोपाल ( सैफुद्दीन सैफी ) राजधानी सात विधानसभा सीटों पर 2029 बीएलओ को गणना पत्रक बांटने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है | 4 नवंबर से शुरू हुए काम में अब तक 21 लाख 25 हजार 908 मतदाताओं में से 82 फीसदी को फॉर्म बांटते का दावा किया गया है | वहीं 8 हजार 309 मतदाताओं के गणना पत्रक की जानकारी बीएलओ एप पर अपलोड की गई है | सर्वे के दौरान जिन घरों पर ताला मिला , वहां गणना पत्रक की कॉपी दरवाजे के नीचे सरकाकर डाली जा रही है , ताकि मतदाता लौटने पर उसे प्राप्त कर सकें | पत्रक पर बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज है | कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नरेला क्षेत्र के बाग दिलकुशा एरिया में बीएलओ एक भाजपा नेता के घर से टेबल – कुर्सी लगाकर पत्रक बांट रहे हैं | जबकि बूथ नंबर 201 के बीएलओ फील्ड में नहीं आ रहे है | कई बीएलओ मतदाताओं को एक ही कॉपी में गणना पत्रक देकर फोटो कॉपी कर फॉर्म भरने को कह रहे हैं |
कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला गुरुवार को कुछ मतदान केन्द्रों पर पहुंचे | नरेला विधानसभा के बूथ नंबर 210 के बीएलओ देवेंद्र जाटव जनता को दो की बजाय एक फॉर्म देकर उनको फोटोकॉपी कराने को बोल रहे थे | जबकि बूथ नंबर 201 के बीएलओ हेमंत कुमार यादव ड्यूटि पर मौजूद नहीं थे | शुक्ला ने एसडीएम भुवन गुप्ता से शिकायत की | गुप्ता ने संबंधित बीएलओ को खिचाई की | गुप्ता ने बताया बीएलओ को नोटिस दिया जा रहा है |
बीएलओ के काम नहीं करने की वजय से कलेक्टर कौशेन्द्र विक्रम सिंह और उपजिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता को रोजना फील्ड में उतरकर निगरानी करनी पड़ रही है | इधर अफसरों का दावा है कि सभी बीएलओ अपना काम कर रहे हैं | उनका दावा है कि बैरसिया में 97 फीसदी से ज्यादा वोटर्स को गणना पत्रक दिए जा चुके हैं | भोपाल उत्तर में 89 फीसदी , नरेला में 74 फीसदी , भोपाल दक्षिण – पश्चिम में 80 फीसदी , मध्य में 71 फीसदी , गोविंदपुरा में 87 और हुजूर में 82 फीसदी वोटर्स के पास ये पहुंचा दिए गए हैं |
Lok Jung News Online News Portal