Breaking News
Home / नगर निगम / अवैध नल से 100 मीटर दूरी पर ही नगर निगम का जनसपर्क कार्यालय इसके बावजूद पानी की चोरी को लेकर अफसरों कि कोई कार्रवाई नहीं….

अवैध नल से 100 मीटर दूरी पर ही नगर निगम का जनसपर्क कार्यालय इसके बावजूद पानी की चोरी को लेकर अफसरों कि कोई कार्रवाई नहीं….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के टीटी नगर स्थित सेंटर पॉइंट कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पास बेधड़क सरेआम अवैध कनेक्शन लेकर पानी की चोरी कर बिक्री कि जा रही है | यहां नगर निगम ऑफिस के पास ही कर्मचारियों के सामने चल रहा है , लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा |

कॉम्प्लेक्स के आसपास मौजूद फुटपाथ पर अवैध कब्जा जमाए लोगों ने नगर निगम की सरकारी पाइप लाइन से बिना अनुमति के ही पानी का अवैध कनेक्शन जोड़ रखा है | स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉम्प्लेक्स के पास इस पानी के कनेक्शन से खुलेआम टैंकरों में पानी भरा जाता है और यहां से न्यू मार्केट , जवाहर चौक तक के फुटपाथ कर्मचारियों को 10 रुपए प्रति कुप्पा के रेट से पानी बेचा जा रहा है | बड़ी बात तो यह है कि अवैध नल से 100 मीटर दूरी पर ही नगर निगम का जनसम्पर्क कार्यालय है , जहां अधिकारी कर्मचारी अधिक संख्या में रहते है | इसके साथ ही निगम मुख्यालय के अधिकारी भी यहां पहुंचते हैं लेकिन आज तक पानी की चोरी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई |

सेंटर पॉइंट सोशल कल्चरल वेलफ़ेयर सोसाइटी ने इस मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर , पुलिस और नगर निगम को दी है | सोसाइटी अध्यक्ष अनिल कुमार खिवानी ने बताया कि यह गड़बड़ी पिछले चार साल से चल रही है | कई बार शिकायतें की गईं , लेकिन किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई | साथ ही बताया कि पानी चोरी करने वाले लोग इलाके में कब्जे बढ़ाने में भी लगे हैं | पाइप लाइन से लगातार रिसाव और पानी की बर्बादी के कारण सड़क पर पानी बहता रहता है जिससे फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है | वहीं , कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों और दफ्तर मालिकों को भी पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है | स्थानीय रहवासियों ने बताया कि सरकारी पाइप लाइन में इस कनेक्शन से उनके घरों तक पानी कम प्रेशर से पहुंचता है | इन लोगों से जब इस संबंध में बात की जाती है , तो सभी मिलकर झगड़ा करने आ जाते हैं |

पानी चोरी और कब्जे जैसे गंभीर मामले में अब अफसर भी यह मान रहे हैं कि सेंटर पॉइंट परिसर में किसी को भी वैध नल कनेक्शन जारी नहीं किया है | इसके बावजूद जल कार्य शाखा के सहायक अभियंता मौके पर जाकर अवैध नल को पब्लिक नल बताकर मामला दबाने की कोशिश कर रहे हैं | स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दावा पूरी तरह गलत है क्योंकि शहर में अब कहीं भी पब्लिक नल की व्यवस्था नहीं बची है | यह वही पाइप लाइन है , जिससे चोरी कर पानी बेचा जा रहा है |

इधर , भेल क्षेत्र में खाली कराए गए क्वाटरों पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया | भेल प्रबंधन ने सुरक्षा और हादसों से बचाव के लिए इन क्वाटरों को खाली कराया था | इन मकानों में रहने वाले लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं , जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बना रहता है | वहीं नगर निगम इन बस्तियों में प्रतिदिन सुबह पानी का टैंकर भी भेजता है | स्थानीय लोगों का कहना है कि भेल प्रबंधन न इन कब्जों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है और न ही ही प्रशासन इस पर ओर ध्यान दे रहा है |

About Saifuddin Saify

Check Also

आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए खतरा बन चुकी है नगर निगम निष्क्रिय जगह – जगह कुत्तों की फौज…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में बढ़ती ठंड के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow