Breaking News
Home / घोटाला / भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी फार्मों ने संपत्ति के पंजीयन में स्टाम्प ड्यूटि चोरी का किया फर्जीवाड़ा…..

भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी फार्मों ने संपत्ति के पंजीयन में स्टाम्प ड्यूटि चोरी का किया फर्जीवाड़ा…..


जबलपुर विजयराघवगढ़ के पाठक फिर एक बार सुर्खियों में सहारा भूमि की खरीद में फसे | पाठक से जुड़ी फार्मों ने संपत्ति के पंजीयन में भी स्टाम्प ड्यूटि चोरी का फर्जीवाड़ा किया | भूमि को पंजीयन में अंदर दर्शाकर स्टाम्प ड्यूटि की चोरी की जांच में गड़बड़ी उजागर होने पर कलेक्टर ऑफ स्टाम्प ( जिला पंजीयन ) ने 2 करोड़ 18 लाख 81 हजार की ड्यूटि और पेनल्टी लगाई है | फार्म ने 54.70 लाख रुपए जमा कर दिए हैं | आदेश के खिलाफ अपर कमिश्नर कार्यालय में अपील की है |

गोरखपुर तहसील के अंतर्गत छीतापार ( तेवर ) के पास 8.68 हेक्टेयर क्रषि भूमि है | विक्रय अखिलेश रियर एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मुंबई के तापस कुमार बसाक ने किया | मूल्य 6.50 करोड़ दर्शाया गया , पाठक परिवार से जुड़ी फर्म नायशा देवब्लिड की ओर से सीहोरा निवासी अमित मिश्रा ने खरीदा रजिस्ट्री 20 अप्रैल 2023 को हुई |

पंजीयन के बाद स्टाम्प ड्यूटि चोरी की शिकायत सामने आई क्रेता नायशा देवबिल्ड ने जवाब में तर्क दिया कि यह रोड से लगी क्रषि भूमि है| बाजार मूल्य के अनुरूप मुद्रांक – पंजीयन शुल्क चुकाया है जांच समिति ने 17 फरवरी 2025 को निरीक्षण किया 24 जून को रिपोर्ट दी पता चला कि भूमि शहरी सीमा के तहत वीर दुर्गादास राठौर वार्ड में है | यह एनएच – 12 से जाबालि पैलेस से छीतापार वार्ड की सीमा तक है , ऐसे में इसी अनुसार स्टाम्प दरें लागू होंगी |

समिति ने उल्लेख किया है कि संपत्ति का 2023 – 24 में बाजार मूल्य 19.62 करोड़ था | स्टाम्प ड्यूटि और शुल्क बचाने क्रेता ने ग्राम छीतापार के आधार दस्तावेज तैयार कराए | जिसकी दर कम है क्रेता ने इसी आधार पर स्टाम्प शुल्क और ड्यूटि चुकाई , ऐसे में शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया |

टीकमगढ़ निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेत्री संगीता भूपेंद्र अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने अनुमति से अधिक जगह पर खनन कर लगभग 25 करोड़ के राजस्व का नुकसान किया इस पर कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ ने क्रशर और खदान सील कर दी | सुरक्षा नियम तोड़ने पर पेट्रोल पंप भी सील भी किया गया है ,  कलेक्टर जागिड़ के अनुसार प्रथ्वीपुर तहसील के भोपालपुरा गांव में अवैध तरीके से खनन और क्रशर संचालक की शिकायत मिली थी | बुधवार को खनिज एंव राजस्व अमले ने जांच की , जिला पंचायत सदस्य संगीता भूपेंद्र अग्रवाल के नाम से क्रशर – खदान स्वीक्रत है | स्वीक्रत खदान को छोड़ शासकीय भूमि खसरा 1327/1 पर अवैध खनन किया जा रहा था | एक हेक्टेयर में लगभग 25 करोड़ का अवैध खनन किया गया है , खनिज विभाग और जांच कर रहा है | गौरतलब है, कि भूपेंद्र अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और  पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं | वहीं , भतीजा आकाश अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भाजपा में जिला उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं प्रशासन ने भाजपा नेता की केसर शांति फिलिंग स्टेशन को भी सील कर दिया है | बताया जाता है कि पंप वंदना आकाश अग्रवाल के नाम पर है | यह भूपेंद्र अग्रवाल के परिवार से है कलेक्टर के अनुसार पेट्रोलियम कंपनी ने जहां फ्यूल स्टोरेज तय किया था वहां ऑफिस बना लिया गया | ऑफिस होना चाहिए वहां फ्यूल स्टोरेज की व्यवस्था कर दी गई वहीं पेट्रोलियम नियम 2002 की धारा 146 के तहत डिजाइन – ड्राइंग में बदलाव नहीं किया सकता |

 

 

About Saifuddin Saify

Check Also

शिक्षा विभाग के अफसरों ने मिलीभगत कर फर्जी खाते में किए मजदूर बच्चों के भोजन व्यवस्था के 5 करोड़ रुपए ट्रांसफर……

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मजदूर परिवार के बच्चों की अच्छी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow