भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल के जिंसी इलाके में नगर निगम के आधुनिक स्लॉटर हाउस से गोमांस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है | पिछले दिनों पहले मामला 17 – 18 की रात सामने आया था तब हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने पीएचक्यू के सामने मांस ले जा रहे एक कंटेनर को रोका था तब दो युवकों को पकड़ा गया था कंटेनर में भोपाल
स्लॉटर हाउस से जारी मीट सर्टिफिकेट मिला था इसके आधार पर पुलिस ने ट्रक और मांस को जाने दिया था बाद में जब्त नमूनों में गोमांस की पुष्टि हुई है | माता मंदिर स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने कांग्रेस ने घेराव कर प्रदर्शन किया सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पूर्व पार्षद अमित शर्मा समर्थकों के साथ निगम कार्यालय पहुंचे और स्लॉटर हाउस पर बुलडोजर चलाने की मांग की अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इस कृत्य के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया | इधर , भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि इसके लिए निगम प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं हालांकि निगम के अधिकारी पुलिस की डिटेल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं |
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा – भाजपा से जुड़े लोगों ही इस तरह के पाप के काम करते हैं ट्रिपल इंजन की सरकार ही इस घटना के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने की घटना निंदनीय है जो गलत है वह गलत है भाजपा के लोग गो संरक्षण के नाम पर केवल राजनीति करते हैं |
कांग्रेस पार्षद योगेंद्र गुड्डू चौहान ने कहा – स्लॉटर हाउस की अनुमति का प्रस्ताव निगम परिषद में नहीं लाया गया चुपचाप एमआईसी में इसकी अनुमति दे दी गई जितनी बड़ी मात्रा में गोमांस मिला है उसका मतलब है कि 600 से अधिक गायों का वध हुआ है भाजपा शासित निगम ही इसके लिए जिम्मेदार है |
सांसद आलोक शर्मा – सरकार और पुलिस प्रशासन को इस बात की जांच करनी चाहिए कि आखिर वो कौन लोग हैं? जो शहर के भीतर गोकशी को संरक्षण दे रहे हैं ऐसे सभी लोगों को कठघरे में खड़ा करना चाहिए , चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों ? मेरे महापौर कार्यकाल में शहर के भीतर कहीं भी स्लॉटर हाउस की अनुमति नहीं दी गई , क्योंकि हमें इस तरह की घटना की आशंका थी |
राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा – यह निगम प्रशासन के लिए शर्म की बात है कि शहर के भीतर सरकारी स्लॉटर हाउस में गोमांस मिल रहा है निगम के लचर सिस्टम और लापरवाही से कृत्य हुआ है निगम मॉनिटरिंग नहीं कर सकता तो इसे बंद कर दिया जाए |
Lok Jung News Online News Portal