इंदौर देश भर में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध और इतनी सख्ती होने के बावजूद शहर के कई इलाकों में प्रतिबंधित चाइना डोर लोगों को अब भी आसानी से मिल रही है। जो सिर्फ आसमान में उड़ने वाले पक्षियों के लिए नहीं बल्कि उनके साथ – साथ अब इंसानों की जान के लिए भी खतरा बन चुकी है मकर संक्रांति से पहले ही रविवार को इंदौर शहर में चाइनीज मांझे से हुई तीन दर्दनाक घटनाएं सामने आई | ओम साईं विहार कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय रघुवीर धाकड़ खजराना ब्रिज से तिलक नगर की ओर से बाइक से उतर रहे थे गले में मांजा अटका गर्दन कट गई राहगीरों ने उन्हें खून से लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई भाई शुभम धाकड़ ने बताया रघुवीर की गर्दन 2.5 इंच तक कट गई डोर रीढ़ की हड्डी तक पहुंच गई थी |
टीआई मनीष लोधा के अनुसार रघुवीर दोपहर करीब 3 बजे रसोमा चौराहे के पास स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर काम देखने गए थे लौटते समय हादसा हो गया | इस के बाद दूसरी घटना रविवार को ही जूनी इंदौर क्षेत्र में बाइक से जा रहा छात्र नरेंद्र जमोद भी चाइनीज मांजे की चपेट में आ गया वह दोस्त अनिल चौहान के साथ बाइक से जा रहा था नरेंद्र मूल रूप से धार का रहना वाला है और इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है एडिशन डीसीपी जोन 2 अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मांजा बेचने वाले और पतंग उड़ाने वाले पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है |
तीसरी घटना एरोड्रम थाना इलाके में एयरपोर्ट के सामने की है यहां आशीष रघुवंशी निवासी स्कीम नंबर 51 का भी बाइक पर जाते समय चाइना मांझे से गला कट गया उसे उपचार के लिए 60 फीट रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
Lok Jung News Online News Portal