Breaking News
Home / पुलिस / भोपाल पुलिस आयुक्त संजयकुमार रात ११ बजे निशातपुरा थाने के अंतर्गत विभिन्न कालोनियों में आमजनता से रूबरू होने पहुंचे

भोपाल पुलिस आयुक्त संजयकुमार रात ११ बजे निशातपुरा थाने के अंतर्गत विभिन्न कालोनियों में आमजनता से रूबरू होने पहुंचे


भोपाल(सैफुद्दीन सैफी)

भोपाल के नवागत पुलिस आयुक्त संजयकुमार अपने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही राजधानी भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर आम लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्या को जानने का प्रयास कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज रात ११ बजे पुलिस आयुक्त निशातपुरा थाने के अंतर्गत सईद कालोनी के पास बाराह दुकानों के समीप आम जनता से मिले और उनसे उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा पुलिस आयुक्त संजयकुमार ने क्षेत्र के नागरिकों को वाहन चलाते वक्त यातायात नियमों के पालन करने की शपथ भी दिलाई । इस अवसर पर निशातपुरा थाने सी एस पी सहित थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे इस अवसर पर श्रेत्र के लोगो ने पुलिस आयुक्त से कहा की उनके लिए ये जीवन की सबसे आश्चर्य में डालने वाली बात हैं कि देर रात पुलिस विभाग का इतना बड़ा अफसर उनसे उनकी समस्याओं को सुनने उनके पास आया है।

About Saifuddin Saify

Check Also

हाई कोर्ट ने पुलिस अवैध गतिविधियों की जांच के लिए सीबीआई को दिया जांच का जिम्मा….

🔊 पोस्ट को सुनें सागर / मध्यप्रदेश के सागर जिले में पुलिस थानों से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow