Breaking News
Home / पुलिस / सेवानिवृत्त जीवन स्वस्थ्य एवं सुखमय रहे! मेरी यही शुभकामनाएं हैं : पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार

सेवानिवृत्त जीवन स्वस्थ्य एवं सुखमय रहे! मेरी यही शुभकामनाएं हैं : पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार


भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लम्बे सेवाकाल उपरांत सेवानिवृत्त हुए 11 अधिकारियों की सेवानिवृत्त हेतु आज दोपहर आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गयाl

सम्मान समारोह के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों तथा उनके परिजनों को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सभी की दिनचर्या में अक्सर बहुत ही ज्यादा परिवर्तन आ जाता हैl इस कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाता है l स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, वृद्धावस्था में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहेंl इसलिए आप सभी से आग्रह है कृपया अपने आप को हमेशा व्यस्त रखे एवं फिट रहे ताकि अपना एवं अपने परिवार का बखूबी से ध्यान रख सके l अगर सेवाकाल के दौरान आपके कोई ख्वाब या योजना अधूरी रह गई हो तो उसे अवश्य पूरा करें l भोपाल पुलिस परिवार हमेशा आप लोगों के साथ है, आपके परिवार मे कभी कोई जरूरत लगे तो बेझिझक अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं l आप सभी को स्वस्थ्य एवं सुखी सेवानिवृत्त जीवन की अनंत शुभकामनाएं l

विदाई समारोह के अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान की महत्वपूर्ण घटनाओं एवं पलों को सभी से साझा किए, साथ ही माता-पिता, पत्नी एवं बच्चों के सपोर्ट/सहयोग को याद करते हुए भोपाल पुलिस तथा मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आधार व्यक्त कर धन्यवाद दिया, साथ ही परिजनों ने भी पुलिस के प्रति समर्पण एवं भावनाओं को व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग का आभार जताया

निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवानिवृत:-*

1- वैज्ञानिक अधिकारी- डॉ. अनिल कुमार सिंह
2- एसीपी श्री शिवनारायण मुकाती
3- कार्यवाहक उपनिरीक्षक श्री सलीम खान
4- कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री रामदास कौशल
5- कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री करण प्रसाद पांडे
6- सहायक उप निरीक्षक श्री प्रेम नारायण परमार
7- सहायक उप निरीक्षक श्री ओमप्रकाश नाथ
8- सहायक उप निरीक्षक श्री रूप सिंह
9- सहायक उप निरीक्षक श्री राम गोपाल कुशवाहा
10- सहायक उपनिरीक्षक श्री भवानी सिंह पटेल
11- सहायक उपनिरीक्षक श्री राम सहाय तिवारीl

About Saifuddin Saify

Check Also

जनता की भोपाल पुलिस कमिश्नर से अपील, पुलिस की छवि खराब करने वाले कायदें कानून से अनभिक टीआई को हेलमेट चेकिंग अभियान से दूर रखा जाये ………

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( सैफुद्दीन सैफी) अक्सर समय समय पर  जनता पुलिस संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow