Breaking News
Home / मध्यप्रदेश / हाईकोर्ट ने सरकार से किए सवाल जो कंपनी पहले ही कई राज्यों में डेटा लीक गड़बड़ी के मामले में फंसी है तो उसे ठेका क्यों दिया ?

हाईकोर्ट ने सरकार से किए सवाल जो कंपनी पहले ही कई राज्यों में डेटा लीक गड़बड़ी के मामले में फंसी है तो उसे ठेका क्यों दिया ?


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा होने से पहले ही विवादों में घिर गई हैं | जो कंपनी पहले ही गड़बड़ी के मामलों में बदनाम उसी को सरकार ने परीक्षा का ठेका दिया | जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और कर्मचारी चयन मण्डल ( ईएसबी ) से पूछा है कि जब मुंबई की एपटेक लिमिटेड पहले ही कई राज्यों में डेटा लीक और परीक्षा गड़बड़ी के मामलों में फंसी रही है , तो उसे पुलिस भर्ती परीक्षा का ठेका क्यों दिया गया ? गौरतलब है कि  कुल 8,500 पदों पर भर्ती होनी है , जिसमें 7,500 कांस्टेबल  और करीब 1,000 एएसआई व एसआई के पद हैं |

कोर्ट ने सरकार से पूरी चयन और ठेका प्रक्रिया का ब्योरा मांगा है | ईएसबी ने 13 सितंबर 2025 को भर्ती की अधिसूचना जारी की थी और उसी महीने ई – टेंडर के जरिए एपटेक को

ऑनलाइन परीक्षा का जिम्मा सौंपा गया | 25 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट में याचिकाएं दाखिल कर दीं |

About Saifuddin Saify

Check Also

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप |

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल : 04/03/2025 :सागर के मानसिंह पटेल 22 अगस्त 2016 को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow