Breaking News
Home / मध्यप्रदेश / मौलाना बरकतउल्लाह भोपाली की जयंती पर आयोजित होगी ‘यादें बरकतउल्लाह भोपाली’ श्रद्धांजलि सभा

मौलाना बरकतउल्लाह भोपाली की जयंती पर आयोजित होगी ‘यादें बरकतउल्लाह भोपाली’ श्रद्धांजलि सभा


 

भोपाल, 6 जुलाई 2026

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री तथा भोपाल के नामवर सपूत प्रोफेसर मौलाना बरकतउल्लाह भोपाली के यौमे पैदाइश के अवसर पर, हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) को मौलाना बरकतउल्लाह भोपाली एजुकेशन एंड सोशल सर्विस सोसायटी द्वारा उन्हें ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करने के उद्देश्य से “सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा – यादें बरकतउल्लाह भोपाली” का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे बरकतउल्लाह पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, गांधी नगर, भोपाल में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में प्रोफेसर मौलाना बरकतउल्लाह भोपाली की हयात, ख़िदमात तथा भारत की आज़ादी के लिए उनके अमूल्य योगदान और कुर्बानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।

बरकतउल्लाह एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने बताया कि मौलाना बरकतउल्लाह भोपाली हिंदू-मुस्लिम एकता, राष्ट्रीय एकजुटता और आपसी भाईचारे के प्रबल समर्थक थे। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने तथा इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं आम नागरिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने मौलाना बरकतउल्लाह भोपाली से मोहब्बत और अकीदत रखने वाले सभी हज़रात से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करे।

About Saifuddin Saify

Check Also

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप |

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल : 04/03/2025 :सागर के मानसिंह पटेल 22 अगस्त 2016 को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow