Breaking News
Home / खबर जरा हट कर / पूर्व शिक्षा मंत्री ने वर्तमान शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

पूर्व शिक्षा मंत्री ने वर्तमान शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं की सुनवाई के लिए नई व्यवस्था बनाई , साथ ही एक दिसंबर से मंत्रियों को पार्टी दफ्तर में कम से कम एक घंटे बैठने के लिए ड्यूटि लगाई , इससे कार्यकर्ताओं की सुनवाई हो जाएगी | इसी क्रम में बुधवार को स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह पहुंचे , थोड़ी देर बाद मंत्री लखन पटेल भी आ गए  उदयप्रताप के सामने करीब 20 से 25 कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायतें रखीं और काम बताए  इसी दौरान वहां पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री और विधायक प्रभुराम चौधरी आ गए , उन्होंने घुसते ही मंत्री उदयप्रताप से कहा कि तीन – चार साल हो गए हैं , लेकिन उनके क्षेत्र में स्पोटर्स ट्रेनिंग सेंटर का काम अभी तक नहीं हो पाया , पहले भी इसके बारे में बताया है |

इतना सुनते ही स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा , यह मामला मुख्यमंत्री तक जाएगा अगली कैबिनेट की बैठक में आप वल्लभ भवन पहुंच जाइए , आप रहेंगे , मैं भी वहां रहूंगा  , सीएम के साथ बात हो जाएगी | संभावना है कि वहीं हल भी निकाल जाएगा यह काम मुख्यमंत्री के स्तर से ही होना है |

अभी तक डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा , राजेंद्र शुक्ला , कैलाश विजयवर्गीय , विश्वास सारंग समेत कई मंत्री पार्टी दफ्तर में बैठ चुके हैं |

महिला शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान रायसेन में बनाने के प्रयास खुद प्रभुराम चौधरी ने स्कूल शिक्षा मंत्री रहते किए थे | तब कैबिनेट से मंजूरी कराई और बजट प्रावधान भी करा लिए , लेकिन बाद में उनके पास स्वास्थ्य विभाग आ गया | फंडिंग अटक गई , हालांकि 2022 में भादनेर में 12 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है , डीपीआर भी बन गई , लेकिन स्वीक्रति नहीं हुई , जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक के अनुसार तीन साल में संस्थान के लिए 12.006 हेक्टेयर भूमि का हस्तांतरण हो चुका है | इसके बाद डीपीआई द्वारा 2024 में परियोजना की डीपीआर भी तैयार कराई गई , लेकिन अब तक राशि की स्वीक्रति नहीं मिल सकी है | बताया गया कि मामले को आगे बढ़ाने के लिए कमिश्नर द्वारा मुख्य अभियंता को भी पत्र भेजा गया है |

बुधवार को पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री चौधरी वर्तमान स्कूल शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंच गए |

पूर्व मंत्री और विधायक प्रभुराम चौधरी ने कहा – यदि यह काम हो जाए तो स्कूलों को शारीरिक शिक्षक भी मिलेंगे और एक बड़ा काम ही जाएगा | राजधानी से 50 किमी के भीतर यह संस्थान बनेगा , मप्र में जब छत्तीसगढ़ भी मिला हुआ था , तब यह संस्थान रायपुर में था | विभाजन के बाद वह छग में चला गया , मप्र में रायसेन में ट्रेनिंग सेंटर बनता है तो यह मप्र का पहला होगा , स्कूल शिक्षा विभाग को सैद्धांतिक सहमति देकर बजट उपलब्ध कराना है |

About Saifuddin Saify

Check Also

एक कदम गांधी के साथ यात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत -शहर भर में पद संचलन कर गांधी के आदर्शों पर चलने की की अपील

🔊 पोस्ट को सुनें लोकजंग ब्यूरो।(उत्तर प्रदेश) औरैया। एक कदम गांधी के साथ – कारवां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow