महाराष्ट्र के बारामती में एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ है जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और एनसीपी नेता अजित पवार का निधन हो गया है अजित पुणे में जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए मुंबई से बुधवार सुबह 8:10 बजे रवाना हुए थे 8:44 बजे विमान बारामती एयरपोर्ट पर विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से पहले अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया | विमान में अजित उनके पीएसओ ,एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर सवार थे क्रैश के बाद विमान में आग लग गई और धमाके हुए अजित के शव की पहचान हाथ घड़ी से हुई घड़ी उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी है शुरुआती जांच में हादसे की वजह कम द्रश्यता सामने आई है देर रात विमान के पिछले हिस्से से ब्लैक बॉक्स भी मिल गया जिसे डीजीसीए को सौंपा गया है |
अजित के परिवार में पत्नी सुनेत्रा और बेटे पार्थ व जय हैं सूचना के बाद अजित के चाचा शरद पवार और चाची प्रतिभा मुंबई से बारामती पहुंचे शरद ने कहा यह हादसा है साजिश नहीं अंत्येष्टि गुरुवार सुबह 11 बजे बारामती में इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो सकते हैं मोदी ने कहा अजित पवार जननेता थे और जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था |
महाराष्ट्र ने 3 दिन का शोक घोषित किया है | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अजित के निधन पर दुख जताया |
विमान की लैंडिंग का वीडियो सामने आया है इसमें दिख रहा है कि 8:43:59 बजे विमान सीधा उतर रहा है पर अगले ही सेकंड 8:44 बजे बाईं ओर झुक कर उसी स्थिति में गिर जाता है एविएशन विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा संभव है जब विमान बेकाबू होकर क्रैश लैंडिंग करे द्रश्यता कम हो पास आने पर पता चले कि रनवे नहीं है।
Lok Jung News Online News Portal