Breaking News
Home / अपराध / एकतरफा आशिक अपनी प्रमिका के घर में लेकर घुसा चाकू मां को घायल कर भाई की ली जान……

एकतरफा आशिक अपनी प्रमिका के घर में लेकर घुसा चाकू मां को घायल कर भाई की ली जान……


इंदौर / 26 – 27 की रात बेहद खतरनाक मामला सामने आया है। एकरतफा प्यार का जुनून इस कदर सवार की युवक ने युवती के परिवार तक को तबाह करने का बेहद हिंसक कदम उठाया | इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड पर एक सनकी युवक ने युवती के घर घुसकर उसके परिवार पर हमला बोल दिया आरोपी 24 वर्षी वेदांत सिंह पिता देवेंद्र सिंह सोलंकी चाकू लेकर घर में घुसा और विधि को मारने दौड़ा विधि की मां ने बचाव किया तो उसने 46 वर्षीय मां अनिता पर भी चाकू से तीन वार किए फिर भी मां संघर्ष करती रही विधि चीखने लगी 20 वर्षीय भाई विधान बचाने पहुंचा तो आरोपी ने भाई के सीने में भी चाकू घोंप दिया वह निढाल होकर गिर पड़ा मां ने काफी संघर्ष के बाद आरोपी को कमरे में धकेलकर बंद कर दिया फिर पति को सूचना दी आरोपी ने कमरा अंदर से बंद कर लिया पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह सोफे पर बैठ गया उसने खुद के पेट में दो गंभीर वार कर लिए 15 मिनट तक बातों में उलझाने के बाद पुलिस ने उस पर काबू पाया | अचानक हुए मामले से विधि घबरा गई और गैलरी में आकर चीखते हुए लोगों से मदद मांगी पड़ोसियों के पहुंचने पर अनिता और विधान खून से लथपथ पड़े मिले घायल विधान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं अनिता की गंभीर स्थिति बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है आरोपी ने वारदात के बाद खुद पर भी चाकू से वार किए और पुलिस को धमकाया |

डीसीपी जोन 1 कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि आरोपी वेदांत विजय नगर के अग्रवाल आई क्लिनिक में विधि के साथ काम करता था विधि के क्लिनिक बदलने के बाद भी वह लगातार उसे परेशान करता रहा करीब डेढ़ साल परेशान होने बाद परिवार ने 6 दिन पहले ही थाने में शिकायत की थी 25 जनवरी को पुलिस ने थाने में समझाइश कर माफीनामा लिखवाया था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और गंभीर हमले का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है |

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow