Breaking News
Home / अपराध / एम्स अस्पताल की लिफ्ट में दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र झपट कर नकाबपोश लुटेरा हुआ फरार….

एम्स अस्पताल की लिफ्ट में दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र झपट कर नकाबपोश लुटेरा हुआ फरार….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के एम्स अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहां अस्पताल की लिफ्ट के अंदर एक महिला कर्मचारी से किसी वार्ड का पुछने का नाटक कर नकाबपोश लुटेरे ने चोरी की घटना को अंजाम दिया | महज करीब 54 सेकंड में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर आंखों से ओझल हो गया अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी लगे हैं उसे जानकारी थी शायद इसीलिए उसने मुंह पर मास्क भी लगा रखा था कर्मचारी की शिकायत पर बागसेवनिया थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है पीड़िता वर्षा सोनी टीकमगढ़ की रहने वाली हैं भोपाल में वह साकेत नगर में रहती हैं पुलिस ने उसकी तलाश में कई टीमें लगाई हैं |

वर्षा ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट का इंतजार कर रही थी उन्हें पहली मंजिल पर जाना था तभी मेडिकल वार्ड पूछते हुए युवक लिफ्ट में आया लिफ्ट का गेट बंद होने के बाद पहली मंजिल तक पहुंचने के बीच कुछ सेकंड करोपी एक किनारे खड़ा रहा फुटेज में इसी दौरान उसकी नजर मंगलसूत्र पर थी लिफ्ट पहली मंजिल पर पहुंची वर्षा और युवक निकलने के लिए गेट पर पहुंचे तभी लुटेरे ने उनके गले में झपट्टा मार मंगलसूत्र छीन लिया मंगलसूत्र हाथ में आते ही लुटेरे ने वर्षा को धक्का दिया और सीढ़ियों के रास्ते ट्रोमा ओटी के बगल से भाग गया | राजधानी के किसी अस्पताल के अंदर इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई अब तक कि यह पहली घटना है यह घटना एम्स जैसे जाने – माने अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है |

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow