भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में दान के नाम पर ट्रस्ट अध्यक्ष को बंधक बनाने का मामला सामने आया है आरोपी ने खुद को जी 8 कंपनी का मैनेजर बताया और ट्रस्ट में 10 लाख रुपए का दान देने का झांसा दिया | मीटिंग का बहाना देकर अध्यक्ष को उत्तरप्रदेश से भोपाल बुलाया यहां इनको एक होटल में रुकवाया और उनसे जानकारी मांगने लगे देने से इनकर किया तो आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर पीटा और 10 हजार रुपए की अड़ीबाजी की | जिस होटल में बंधक बनाया वहां से ईटखेड़ी पुलिस को सूचना मिली अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है |
ओमप्रकाश और उनके सहयोगी सुखदेव वर्मा को आरोपियों ने तीन – चार दिन तक कोलार रोड के होटल में बंधक रखा उनसे 10 हजार रुपए और ट्रस्ट के यूनियन बैंक खाते की जानकारी लेकर दुरुपयोग की कोशिश की ईटखेड़ी थाना प्रभारी आशीष सप्रे के अनुसार 31 जनवरी को मारुति पैलेस होटक में दबिश देकर 5 आरोपियों को पकड़ा गया पूछताछ में साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा हुआ |
टीआई सप्रे ने बताया कि मनीष पटेल के खिलाफ दिल्ली , महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश , राजस्थान , झारखंड और छत्तीसगढ़ में 31 साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं उसके बैंक खाते में डेढ़ करोड़ रुपए का लेन – देन पाया गया है आरोपियों से बरामद दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है राज्य साइबर सेल और जिला साइबर सेल को इस मामले की जानकारी दे दी गई है |
ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि 16 जनवरी को जालसाज ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर ट्रस्ट को दान देने का लालच दिया 26 जनवरी को वह सहयोगी सुखदेव वर्मा के साथ भोपाल पहुंचा आरोपियों ने उन्हें रेलवे स्टेशन के पास लॉज में ठहराया और दानकर्ता से मिलने का बहाना बनाया दानकर्ता नहीं आने पर मारपीट व गाली – गलौच कर डराया | चार आरोपी मामलों में सीधे संलिप्त पाए गए हैं अभियोजन ने मनीष , जितेंद्र , सत्यम , तनिष्क और चरनप्रति को 4 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है | रिमांड में अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच चल रही है गिरोह के अन्य साथियों तक पहुंच बनाई जा रही है |
Lok Jung News Online News Portal