Breaking News
Home / खास खबरे / कोर्ट मेँ वकील पर सारेआम हमला जब न्याय के मंदिर में वकील ही सुरक्षित नहीं है , तो आम जनता का क्या होगा…..

कोर्ट मेँ वकील पर सारेआम हमला जब न्याय के मंदिर में वकील ही सुरक्षित नहीं है , तो आम जनता का क्या होगा…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) अदालत की सुरक्षा और कानून के डर को धता बताते हुए भोपाल कोर्ट में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई पारिवारिक विवाद की सुनवाई के दौरान पूर्व भाजपा सांसद आलोक संजर के वकील बेटे पर जज के सामने जानलेवा हमला किया इतना ही नहीं बल्कि बेधड़क बाहर पिटवाने की धमकी भी दी |

दरअसल , वकील अनंत संजर अपने साले विधित भटनागर के खिलाफ एक पारिवारिक मामले में पैरवी कर रहे हैं विधित का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और अनंत उसकी पत्नी की ओर से पैरवी कर रहे हैं मंगलवार को काउंसलिंग के लिए पत्नी को कोर्ट बुलाया गया था इसी दौरान विधित वहां पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया जब अनंत ने पत्नी को कोर्टरूम के अंदर भेजा तब आरोपी ने उन पर हमला कर दिया |

वकील अनंत ने बताया कि विधित उनका साला है वह रेलवे में वेटिंग रूम और बोगी रेस्टोरेंट का ठेका चलाता था शिकायतों के बाद उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया विधित के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज का केस किया है वहीं उनकी बहन अनंत की पत्नी ने भी मामला दर्ज कर रखा है घटना के बाद कोर्ट में वकीलों का जमावड़ा लग गया वकीलों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और काफी देर तक हंगामा किया माहौल को बिगड़ता देख कोर्ट में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

लोकसभा में ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष दलों ने 120 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ थमाया नोटिस…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) मंगलवार को सांसद के गलियारों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow