भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में आम जनता की रसोई और रफ्तार दोनों इस समय सिर्फ इंतजार और महंगाई के जाल में फंसी है सप्लाई की कमी का हवाला देकर जहां गैस एजेंसियां डिलीवरी में हफ्ते भर से ज्यादा की देरी कर रहीं है वहीं पेट्रोल पंपों पर सादा पेट्रोल गायब कर महंगा प्रीमियम थमाया जा रहा है , इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है | ईरान – इजरायल युद्ध के बीच भोपाल में गैस सप्लाई पर असर देखने को मिल रहा है घरेलू सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए 6 से 11 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है जिससे गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई इसी बीच पेट्रोल – डीजल की कमी की अफवाह फैलने से शहर के पंपों पर लंबी कतारें लग गईं बिक्री तीन चार गुना तक बढ़ गई , जिससे फ्यूल को लेकर दबाव की स्थिति बन गई है जेके रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप सहित कई पंपों पर सादा पेट्रोल खत्म बताकर केवल प्रीमियम पेट्रोल दिया जा रहा है जिससे लोगों को ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है |
बुधवार को नई गाइडलाइन के तहत कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू हुई लेकिन पर्याप्त मात्रा नहीं मिलने से होटल , रेस्टोरेंट और अन्य कारोबार प्रभावित हो रहे हैं | एक दिन में 700 से ज्यादा और दो दिन में करीब 1400 सिलेंडर सप्लाई किए गए फिर भी मांग के मुक़ाबले सप्लाई कम बनी हुई है घरेलू गैस की स्थिति और गंभीर है इंडेन कंपनी की नई कैपिंग अवधि बढ़ाने के बाद उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है ऑनलाइन बिल जनरेट होने के बाद भी 6 से 8 दिन में सिलेंडर पहुंच रहा है ऑफलाइन वितरण बंद होने से लोग एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं और कई जगह विवाद की स्थिति बन रही है |
पेट्रोल – डीजल की कमी की अफवाह के बाद शहर के अधिकांश पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं बुधवार को कई पंपों पर सामान्य से तीन से चार गुना ज्यादा बिक्री दर्ज की गई हालांकि पंप संचालकों का कहना है कि स्टॉक पर्याप्त है गोविंदपुरा स्थित स्मार्ट सिटी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया |
इधर , एयरपोर्ट रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर बाइक में 200 रुपए और कार में एक हजार रुपए तक पेट्रोल देने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्द विभाग की टीम मौके पर पहुंची जांच में शिकायत सही मिलने पर पंप का एक नोजल सील कर दिया गया |
Lok Jung News Online News Portal