भोपाल ( कशिश मालवीय ) इटखेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है यहां सड़क पर एक हेडलाइट के सहारे अंधेरे के बीच काल बनकर दौड़ रहे ट्रैक्टर ने तीन लोगों की जान ली कार चालक सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बाइक समझकर बाजू से निकलने की कोशिश कर रहे थे उन्हें इसका अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटी सी गलतफेहमी मौत की वजह बन जाएगी |
पुलिस के अनुसार काछी बरखेड़ा निवासी चारों युवक मंगलवार रात करीब 10:30 बजे कार से निपानिया चाय पीने गए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे इसी दौरान रायपुर जोड़ के पास भोपाल की ओर जा रही गेंहू से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली से उनकी कार की सीधी भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक अंदर ही फंस गए |
हादसे में 23 वर्षीय हर्ष मेहरा , 26 वर्षीय सतीश मेहरा और 26 वर्षीय लकी उर्फ लखन कुशवाहा की मौके पर ही मौत हुई गई , जबकि 27 वर्षीय योगेश सेन उर्फ गब्बर गंभीर रूप से घायल है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक है | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं और मामले की जांच जारी है मृतकों में पंचायत सचिव गुलाब मेहरा का बेटा हर्ष मेहरा शामिल है जो बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र और परिवार का इकलौता बेटा था सतीश मेहरा और लकी कुशवाहा खेती – किसानी से जुड़े थे घायल योगेश भी खेती करता है बता दें कि निपानिया इलाके की ज़्यादातर सड़कों पर रात में अंधेरा रहता है |
Lok Jung News Online News Portal