भोपाल / ( कशिश मालवीय )मंडीदीप बाजार में आम जनता की सेहत से खिलवाड़ कर ब्रांडेड पैकेजिंग की आड़ में नकली तेल बेचने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है इस फर्जीवाड़े के खेल का पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलवाटखोरी का पर्दाफाश किया | गिरोह इतने शातिर तरीके से पैकेजिंग कर रहा था कि असली – और नकली में फर्क करना नामुमकिन था मौके पर पहुंची टीम ने कार्रवाई के दौरान माल जब्त कर सख्त रुख अपनाते हुए फिलहाल बाजार में इस तेल की बिक्री पर रोक लगा दी | ताजा मामला औद्दोगिक क्षेत्र मंडीदीप का है यह कार्रवाई मंगलवार को दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश पर की गई देश की प्रतिष्ठित कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड के लोकप्रिय ब्रांड रुचि स्टार की कथित नकल कर बाजार में नव रुशि नाम से तेल बेचे जाने का मामला उजागर हुआ आरोप है कि नव रुशि नाम से तैयार किए गए उत्पाद की पैकेजिंग , डिजाइन , नाम और प्रस्तुति रुचि स्टार से काफी मिलती – जुलती है इससे उपभोक्ताओं के भ्रमित होने की आशंका है प्रारंभिक जांच में विनेश अग्रवाल की कंपनी के बारे में यह पाया गया कि यह गतिविधि ट्रेडमार्क एक्ट 1999 औए कॉपीराइट एक्ट 1957 का उल्लंघन हो सकती है | मामला तेल ब्रांड की नकल का नहीं है इसे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर अनुचित लाभ करने से भी जुड़ा बताया जा रहा है |
इस मामले में पतंजलि फूड्स लिमिटेड की ओर से अधिवक्ता नम्रता जैन और विजय सोनी ने दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में याचिका दायर की कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामला गंभीर मानते हुए लोकल कमिश्नर नियुक्त किया कोर्ट ने पुलिस की सहायता से सर्च एवं सीजर की कार्रवाई के आदेश दिए | कोर्ट के आदेश पर 6 सदस्यीय टीम ने मंडीदीप स्थित नैवेद्द मुरली परिसर में लोकल कमिश्नर और पुलिस टीम के साथ छापा मारा कार्रवाई के दौरान नव रुशि ब्रांड के नाम से अधिक मात्र में संदिग्ध तेल पैकेजिंग सामाग्री बरामद की गई इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है | जब्त किए गए सभी सामान को सील कर कोर्ट की कस्टडी में रखा गया है दिल्ली कोर्ट के आदेश के बाद संबंधित पक्ष अब रुचि स्टार या उससे मिलते – जुलते नाम से किसी भी प्रकार का निर्माण , भंडारण बिक्री , वितरण या प्रचार नहीं कर सकेगा आदेश का उल्लंघन कोर्ट की अवमानना माना जाएगा |
इस छापेमारी ने बाजार से लेकर घरों तक हलचल पैदा कर दी है अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या जो तेल हम इस्तेमाल कर रहे है वो भी असली है या नकली ?
Lok Jung News Online News Portal