भोपाल ( सैफुद्दीन सैफी) मेट्रो रेल कारपोरेशन व्दारा ओरेंज लाइन के अगले चरण के विस्तार की तैयारी के बीच सड़कों के गड्ढों की वजह से शहरवासी परेशानियों का सामना कर रहे हैं | इन गड्ढों के कारण लगातार हादसे भी हो रहे हैं जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं | वर्ष 2025 में मेट्रो प्रोजेक्ट की वजह से जो सड़के खराब हो गयी थी उनकी मरम्मत के लिए मेट्रो कारपोरेशन ने नगर निगम , लोक निर्माण विभाग और भोपाल विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न एजेंसियों को 15 करोड़ रु. अग्रिम दे दिए गए थे , इसके बावजूद मेट्रो निर्माण वाले मार्गों पर सड़के गड्ढों से भरी हुई हैं | प्रभात चौराहा से रत्नागिरी तक के प्रमुख मार्गों तक पर रोजाना हादसे सामने आ रहे है , मेट्रो व्दारा 15 करोड़ दिए जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर सुधार नजर नहीं आ रहा है | एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी के चलते खुदाई के बाद सड़के अधूरी छोड़ दी गई है | कई स्थानों पर बिना वैकल्पिक मार्ग तैयार किए ही सड़के बंद कर दी गई हैं | कई जगहों पर कच्चे और उबड खाबड रास्तों से ही लोगों को गुजरना पड़ रहा है | गोविंदपुरा आइटीआई के पास सड़क के बीचोंबीच ही बैरिगेट लगाकर निर्माण शुरू कर दिया गया है | यह तो खैर मेट्रो की वजह से खराब हुई सड़कों का मामला है , लेकिन कई ऐसी सड़के है जो जर्जर हो चुकी है और मरम्मत का रास्ता देख रही है , परंतु यह सड़क तेरी ये सड़क मेरी के चक्कर में तीनों एजेंसियां उलझी हुई हैं , और सुधार का कम नहीं हो पा रहा है |
Lok Jung News Online News Portal