Breaking News
Home / अपराध / बैरसिया मे ठेकेदार व पार्टनर का अपहरण:होटल मे बंधक बनाकर 9.50 लाख, कर और 6 ब्लैंक चेक लूटे,3 आरोपी हिरासत मे

बैरसिया मे ठेकेदार व पार्टनर का अपहरण:होटल मे बंधक बनाकर 9.50 लाख, कर और 6 ब्लैंक चेक लूटे,3 आरोपी हिरासत मे


भोपाल(नेहा शेख ) बैरसिया इलाके मे बिल्डिंग माटेरियल सप्लायर और उनके बिजनेस पार्टनर को उन्ही के पहचान वालों ने अगवा कर होटल मे बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है| आरोपियों ने दोनों पीड़ितो के साथ मारपीट करते हुए 5 लाख की रंगदारी मांगी, कार छीन ली और जबरन 6 साइन किए हुए खाली चेक भी ले लिए| इस पूरी वारदात मे करीब 9.50 लाख की लूट हुई है| पुलिस ने मामले मे त्वरित कारवाई करते हुए अपहण, मारपीट, लूट और बंधक बनाने जैसी गंभीर धाराओ मे एफआईआर दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत मे ले लिया है|

साइट दिखाने का झांसा देकर रोका रास्ता पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, देवसा के विजयगंज मंडी निवासी ठेकेदार मंगलेश जयसवाल(32) और उनके पार्टनर आरिशम शेख उर्फ सोनू सागर से भोपाल की तरफ आ रहे थे| विदिशा से लगभग 20 किलोमीटर पहले उन्हे अजय यादव और लक्ष्मीनारायण गुर्जर मिले| अजय ने कंस्ट्रक्शन साइट दिखाने की बात कहकर उन्हे अपने पीछे आने को कहा| जैसे ही वे बैरसिया बायपास के पास पहुंचे, देवराज गुर्जर ने अपनी कार को आगे लगाकर रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी|

आरोपी दोनों पीडितो को दूसरी गाड़ी मे जबरन बैठकर एक होटल मे ले गए और उनके मोबाइल छीन लिए| वहां उन्हे बंधक बनाकर रितेश दुबे के बैंक खाते मे 5 लाख ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया| सोनू के साथ मारपीट कर उससे 6 ब्लैंक चेक पर साइन कराए गए आरोपियों ने 50000 ऑनलाइन ट्रांसफर कारवाए, 3 लाख का चेक क्लियर कराया और अन्य रकम मिलाकर कुल 9.50 लाख लूट लिए, साथ ही उनकी कर भी अपने पास रख ली|

अगले दिन होटल से बाहर निकलने के बाद मंगलेश ने एयरपोर्ट रोड थाने मे मामला की लिखित शिकायत दर्ज कराई| शिकायत के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मीनारायण और देवराज को हिरासत मे ले लिया है, जबकि रितेश की तलाश जारी है| पीड़ित मंगलेश ने बताया की 3 महीने पहले उसकी मुलाक़ात अजय हुई थी, जिसने कमीशन के बदले कम दिलाने का वादा किया था|

 

About Saifuddin Saify

Check Also

गृहमंत्रालय की गाइड लाइन अनुसार चलाये जा रहे अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ अपराधी दबोचे गए

🔊 पोस्ट को सुनें   भोपाल शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow