Breaking News
Home / न्यूज़ / पीडबल्यूडी की फ़जूलखर्ची जहां पहले से रोशनी वहां खर्च किए 3 करोड़, 22 साल से अंधेरे में डूबी सड़कों को छोड़ा बेसहारा

पीडबल्यूडी की फ़जूलखर्ची जहां पहले से रोशनी वहां खर्च किए 3 करोड़, 22 साल से अंधेरे में डूबी सड़कों को छोड़ा बेसहारा


भोपाल( नेहा शेख ) के लहरपुर-बरखेड़ा पठानी मार्ग पर पिछले 22 वर्षो से अंधेरा छाया हुआ है, वहीं प्रधानमंत्री-11 मील मार्ग पर भी बीते 7 सालों से स्ट्रीट लाइट नहीं लग सकी हैं। इसके विपरीत, लोक निर्माण विभाग बाग मुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी में करीब 3 करोड़ रूपये फूंककर नए खंभे और एलईडी लाइटें लगवा रहा है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है की जहां पहले से बिजली कंपनी के खंभो पर लाइटें मौजूद थीं, वहां दोबारा बजट बर्बाद करने के बजाय उन क्षेत्रों में रोशनी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई जहां सालों से अंधेरा हैं।

भेदभाव का आरोप और विरोध: कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने इस गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री और विभागीय अफसरों से की हैं। उन्होनें मांग की है कि जहां पहले से लाइटें लगीं हैं वहां दोबारा खंबे गाड़ने का काम रोका जाए और प्राथमिकता के आधार पर अंधेरे वाले रस्तों को रोशन किया जाए।

17 करोड़ के प्रोजेक्ट में अनियमतता: करीब 17 करोड़ की लागत से बन रही बाग मुगलिया एक्सटेंशन सड़क निर्माण परियोजना में भी निवासियों ने पक्षपात का आरोप लगाया है। रहवासियों ने पीडबल्यूडी के सब इंजीनियर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लाइट लगाने की प्रक्रिया में भेदभाव करने का आरोप जड़ा है।

नगर निगम को सौंपी जाएगी व्यवस्था: अधिकारियों के अनुसार, पीडबल्यूडी द्वारा नई लाइटें चालू करने के बाद पूरी व्यवस्था नगर निगम के सुपुर्द्र कर दी जाएगी और पुराने खंबों से पुरानी लाइटें हटा दी जाएंगी।

 

About Saifuddin Saify

Check Also

सागर जहरीली शराब कांड की स्याही अभी सुखी भी नहीं थी की देवास के दो गांवो मे जहरीली शराब से फिर 13 मौते

🔊 पोस्ट को सुनें देवास/भोपाल: ( नेहा शेख ) देवास जिले में एक बार फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow