भिंड : जिले में इस समय गायों के झुंड हाइवे पर बैठे दिखाई देते हैं, मंगलवार देर रात सड़क पर दो अलग अलग जगहों पर बैठे गायों के झुंड को वाहनों से रौंदे जाने के हादसे हुए | फूप में किसी अज्ञात वाहन ने गाय के झुंड को रौंद दिया, इसमें सात गाय की मौत हो गई इसी तरह का हादसा मेहगांव में भी हुआ यहां भी अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 गायों की जान चली गई | हादसे के बाद मेहगांव में गौ सेवाकों ने चक्काजाम कर दिया | करीब एक घंटे तक जाम रहा, अधिकारियों के आश्वासन के बाद ट्रैफिक बहाल हुआ | इधर फूफ की घटना नगरीय क्षेत्र में हुई इसलिए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने इस मामले में नगर परिषद सीएमओ हनुमंत सिंह भदौरिया पर कार्यवाही करते हुए इन्हें हटा दिया है | मेहगांव में केबी सब स्टेशन के सामने मंगलवार रात करीब 10 बजे हादसा हुआ, किसी अज्ञात लोडिंग गाड़ी ने गायों के झुंड को टक्कर मार दी, इसमें तीन गायों की मौत हो गई और एक गाय घायल हो गई | हादसे की जानकारी लगते ही रात में स्थानीय लोग और गौ सेवकों ने चक्काजाम कर दिया | टीआई ने समझाइश दी कहा कि हम अज्ञात गाड़ी वाले पर एफआईआर करेंगे तब जाकर जाम खोला गया |
Lok Jung News Online News Portal