Breaking News
Home / न्यूज़ / ड्रग्स इंस्पेक्टर के एल अग्रवाल ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर की कार्रवाई

ड्रग्स इंस्पेक्टर के एल अग्रवाल ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर की कार्रवाई


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी में कई मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर पंजीयन देखे फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों को दवा दे रहे है | यहीं नहीं बल्कि संचालक द्वारा कच्चे बिल पर सप्लाई कर क्लीनिक तक डिलीवरी कर रहे है | इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की | टीम ने दवा बाजार स्थित प्रसिद्धि फार्मा और ड्रग्स डील फार्मा के साथ कोलार स्थित क्रष्ण फार्म का अचानक निरीक्षण किया |

जांच के दौरान दवाओं की खरीदी – बिक्री के रजिस्टर , बिल और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज मांगे गए | ड्रग्स डील फार्मा और क्रष्ण फार्मा से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी दवाओं की खरीदी – बिक्री तुरंत रोक दी गई है | विभाग ने दोनों फ़ार्मों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है | तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनका लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है |

About Saifuddin Saify

Check Also

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ जहर बन रहा पानी पाइप लाइन से मिला मरा चूहा…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow