जबलपुर में दो बड़े घटनाक्रम को लेकर पूरे दिन भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा | पहले मामला शासकीय जमीन पर बनाए जा रहे अवैध मदरसे को हिन्दू वादी संगठनों की आपत्ति के बाद प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया | कुदवारी में खसरा नंबर 135 यह मदरसा बनाया जा रहा था | मौके पर हालांकि कोई विवाद सामने नहीं आया | वहीं दूसरे मामले में गोहलपुर थाना अंतर्गत मोमिन ईदगाह कमेटी के दो पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ था | वक्फ बोर्ड ने पुरानी कमेटी की जगह नई कमेटी को संचालन सौंपे जाने के आदेश जनवरी माह में दे दिए थे | लेकिन पुरानी कमेटी के सदस्य कब्जा नहीं छोड़ रहे थे | जिसके बाद दोबारा नई नई कमेटी द्वारा वक्फ बोर्ड को शिकायत की गई | उसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के दल ने सोमवार की दोपहर बाद मौके पर जाकर ईदगाह का ताला खुलवाने का प्रयास किया | लेकिन नई और पुरानी कमेटी के सदस्य एक दूसरे का विरोध करने लगे इसी बीच विवाद शुरू हो गया | मामले में 16 लोगों को हिरासत में लिया गया और जेल भेजा गया |
ईदगाह की पुरानी कमेटी और नई कमेटी के बीच मारपीट होने लगी | मौके पर मौजूद पुलिस बल ने विवाद करने वाले तीन कांग्रेस पार्षदों शफीक हीरा , याक़ूब और वकील अंसारी सहित 16 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | वहीं पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और कुछ उत्पात मचा रहे लोगों को शांत कराया गया | एसडीएम पंकज मिश्रा के मुताबिक शांति भंग करने के चलते विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई | वहीं एक पार्षद गुलाम भारती को मुलाहिजा के बाद अस्पताल में एडमिट करना पड़ा | मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है |
Lok Jung News Online News Portal