Breaking News
Home / खास खबरे / एमपीआरडीसी की लापरवाही ने माँ बेटी पिता की ली जान

एमपीआरडीसी की लापरवाही ने माँ बेटी पिता की ली जान


ग्वालियर गुरुवार को बिजौली क्षेत्र में रतवाई रोड पर दिल दहला देने वाली ऐसी घटना सामने आई है जहां अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे माता – पिता बेटी समेत तीनों सड़क दुर्घटना में मौत के शिकार हो गए पति – पत्नी , बेटी को जेइई मेन का पेपर दिलाने भारतीय विद्दा मंदिर शिक्षा समिति परीक्षा केंद्र जा रहे थे पिता बाइक लेकर कॉलेज के टर्न से आगे निकल गए बेटी ने कहा कि पापा कॉलेज से आगे आ गए हैं इस पर पिता बाइक को कॉलेज के तरफ जाने के लिए वापस मोड़ने लगे वहीं निर्माणधीन आधी सड़क के ऊंचाई वाले गेप पर बाइक अनियंत्रित होने से तीन लोग सड़क पर गिर पड़े पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को कुचल दिया घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया इसमें 45 वर्षीय चंद्रपाल जाटव  निवासी जालौन , पत्नी रामेश्वरी और बेटी अर्पिता की मौत हो गई | पति – पत्नी जालौना में मजदूरी कर बेटी को पढ़ा रहे थे बेटी की सरकारी नौकरी का सपना पाल कर दोनों मदजूरी कर उसे ग्वालियर में पढ़ा रहे थे चंद्रपाल और राजेश्वरी बुधवार को ग्वालियर आए थे |

सड़क निर्माण के चलते स्टॉपर और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए एमपीआरडीसी ठेकेदार ने सड़क को चार दिन से खुदा छोड़ रखा है एक तरफ पूरी सड़क खोदी गई , दूसरी तरह ऊंचाई है न संकेतक लगे न ट्रैफिक रोका गया इससे रोजना हादसे हो रहे हैं। यह घटना सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की अनियंत्रित गति पर गंभीर सवाल खड़े करती है |

एसडीओपी मनीष यादव ने कहा – सड़क का निर्माण एमपीआरडीसी कर रही है इस रोड पर ट्रैफिक लोड अधिक है निर्माणधीन सड़क पर स्टॉपर भी नहीं लगाए गए थे |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

निर्वाचन आयोग की कोई शक्ति निरंकुश नहीं हो सकती– सुप्रीम कोर्ट

🔊 पोस्ट को सुनें नई दिल्ली / सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow