Breaking News
Home / अपराध / लिव – इन पार्टनर से हुआ झगड़ा तो , महिला छत से छलांग मारकर जान गवाई….

लिव – इन पार्टनर से हुआ झगड़ा तो , महिला छत से छलांग मारकर जान गवाई….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मेंडोरी रोड रातीबड़ में 8 दिन से रह रहे लिव – इन पार्टनर आपस में में झगड़ा हुआ तो महिला ने रविवार की सुबह निर्माणाधीन दो मंजिल मकान की छत से छलांग लगा दी | गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई |

महिला इटारसी के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी | रविवार की तड़के लिव – इन पार्टनर से विवाद के बाद वह घर से निकली और 200 मीटर दूर निर्माणाधीन मकान की छत पर पहुंची थी | कॉलोनीवासियों ने महिला को छत पर बैठा देखा और उससे बात की सुनीता ने अपनी बात रखी और इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया | पुलिस और कॉलोनीवासी उसे नीचे उतारने के लिए भरोसा दिलाकर समझा रहे थे , कि वह जैसा बोलेगी , वैसा ही होगा | इधर पुलिस जब लिव – इन पार्टनर धजय को  घर बुलाकर लाई , तो उसे देखते ही महिला ने छलांग लगा दी | पुलिस ने मर्ग काम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है |

रातीबड़ पुलिस के अनुसार 43 वर्षीय सुनीता चौहान के पति अजय चौहान का 2018 में निधन हो चुका है | उनके 17 वर्षीय बेटी और 13 वर्षीय बेटा हैं सुनीता मूलत: इटारसी की रहने वाली थी | उनके दोनों बच्चे इटारसी में दादा – दादी के पास रहते हैं सुनीता वहीं एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी | बताया गया है कि तीन महीने पहले उनकी पहचान मंत्रालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पांढुर्ना निवासी धंजय थोरडे से हुई थी | धंजय मेंडरों रोड , रातीबड़ में किराए के मकान में रहते हैं | सुनीता आठ दिन से  धंजय के साथ लिव – इन में रह रही थी , दोनों शादी करना चाहते थे | धंजय ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह 5 बजे सुनीता से विवाद हो गया था इसके बाद वह सो गया था  |

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow