नई दिल्ली (ब्यरों रिपोर्ट) ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकियों की फिर नई चालबाजी से दिल्ली में सीरियल धमाकों की मिलीभगत थी | यदि फरीदाबाद में जैश – ए – मोहम्म्द का खुलासा नहीं हुआ होता तो दिल्ली के साथ यूपी के शहरों में भी धमाके होते | सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके में म्रतकों की संख्या बढ़कर गई | जिस कार में धमाका हुआ , उसे चलाने वाले की पहचान कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉ. उमर नबी के रूप में हुई है उमर विस्फोट में मारा जा चुका है | वह भी फरीदवाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था | पुलिस ने जम्मू कश्मीर से उमर की मां का डीएनए सैंपल लिया है , ताकि धमाके के अवशेष में मिले शव के टुकड़ों की पहचान हो सके | इस तरह जैश – ए – मोहम्म्द के इस नए वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में 8 आतंकी मिल चुके हैं इनमें 6 डॉक्टर हैं | इनमें भी 3 कश्मीर के पुलवामा तो एक काजीकुंड का है | एक मौलाना और एक इमाम भी गिरफ्तार किया जा चुका है | सूत्रों ने कहा , दिल्ली – एनसीआर और पुलवामा में लगातार छापेमारी से उमर दबाव में आ गया था | इसके बाद जल्दबाजी में अधूरा आईईडी तैयार किया गया , जिससे कार में विस्फोट हो गया | इसलिए विस्फोट का असर सीमित रहा और क्रेटर या छर्रे नहीं मिले , कार ने किसी लक्ष्य को टक्कर नहीं मारी न किसी इमारत में घुसी , यानी यह सुसाइड कार बॉम्बिंग जैसा हमला नहीं था | विस्फोट का कारण वही सामग्री लगती है जो फ़रीदाबाद से जब्त की गई है | यह मॉड्यूल जैश – ए – मोहम्म्द और आन्सर गजवत – उल – हिन्द से जुड़ा हैं , जो जम्मू – कसमीर , हरियाणा और यूपी में सक्रिय है |
सूत्रों ने बताया , अब तक की जांच से पता चला है कि धमाका किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था | आठ गिरफ्तार आतंकियों से शुरुआत पूछताछ में ऐसे संकेत मिले हैं कि कई बड़े शहरों में सीरियल ब्लास्ट की साजिश थी | वहीं गृह मंत्रालय ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी , जिससे स्पष्ट है इसे आतंकी घटना माना जा रहा है | गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इस मामले में दो बैठकें कीं |
यूपी एटीएस ने लखनऊ में डॉ. शाहीन के घर से उसके भाई डॉ. परवेज को पकड़ा है | भाई परवेज़ लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर है | शाहीन की इस मॉड्यूल में बड़ी भूमिका बताई जा रही है |
फ़रीदाबाद में 2900 किलो विस्फोट मिलने के बाद एजेंसियां अलफलाह मेडिकल कॉलेज पहुंचीं | सात डॉक्टर , 5 स्टूडेंट और 1 युवती हिरासत में तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किया |
पुलवामा से तारिक को गिरफ्तार किया गया है | उनसे ही उमर को यह कार दी थी , जिसमें धमाका किया गया है |
|
Lok Jung News Online News Portal