भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के वीआईपी रोड पर बुधवार देर रात टीला जमालपुरा के 5 बदमाशों ने स्कूटर से कार टकराने को लेकर बवाल खड़ा किया | वीआईपी रोड से एक कार में भरकर बदमाश जा रहे थे , इसी बीच खानूगांव चौराहे पर फरियादी अपनी स्कूटर लेकर खड़ा था , बदमाशों की कार ने स्कूटर से टक्कर मार दी | इसके बाद स्कूटर सवार ने जब उनसे टक्कर मारने के संबंध में बात की तो बदमाशों ने अड़ीबाजी करना शुरू कर दी |
बदमाशों ने कहा कि उसके स्कूटर के चक्कर में उनकी कार की टक्कर हुई है इसलिए उनको कार रिपेयर के लिए 10 हजार रुपए दें , पैसा देने से माना करने पर बदमाशों ने कार में रखी तलवार और छुरी निकाल ली और स्कूटर पर छुरी से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में चोटें आई हैं | हमला करने के बाद यहां आरोपी कुछ देर तक हंगामा करते रहे रोड पर टहलकर तलवारें लहराते रहे |
कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार खानूगांव के रहने वाले हुजैफा ( 21 ) को हमले में चोटें आई हैं , सभी 5 बदमाश टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र के हैं दो आरोपी अरबाज और रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है | कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है , तीन आरोपी फरार हैं इनमें आजम , यामीन और शादाब शामिल हैं |
Lok Jung News Online News Portal