Breaking News
Home / अपराध / मप्र सरकार ने महिला अपराधों को रोकने के तमाम दावे तो किए लेकिन असरकारक नहीं हुए….

मप्र सरकार ने महिला अपराधों को रोकने के तमाम दावे तो किए लेकिन असरकारक नहीं हुए….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश में सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दावे तो किए थे लेकिन महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ , बल्कि और चिंताजनक बढ़ोतरी देखने मिली  साल 2021 में महिला अपराधों के 30,673 मामले सामने आए थे 2024 में ये आंकड़ा 33,203 पर पहुंच गया | यानी 8.25% की बढ़ोतरी , ऐसे अपराध रोकने के लिए सरकार और पुलिस के स्तर पर तमाम कदम उठाने के दावे किए गए , लेकिन ये प्रभावशाली नहीं हो पाए , निर्भया मोबाइल वैन सड़कों से गायब है तो स्कूल – कॉलेज के पास पुलिस बूथ खाली पड़े हैं |

अफसरों का तर्क है , मैदान में महिला पुलिस अफसरों ( डीएसपी से एएसआई ) की कमी , लेकिन हकीकत यह है कि इनकी संख्या बढ़ाने के ईमानदार प्रयास नहीं हुए | भिंड , श्योपुर , सागर , नीमच , पांढुर्ना , निवाड़ी , उमरिया आदि 14 जिले ऐसे जिले हैं , जहां महिला पुलिस अफ़सर ( ASI एसई DSP तक ) अपनी कुल संख्या का 1% भी नहीं हैं , महिला अपराधों में इनके पास ही जांच होती है इस दयनीय स्थिति मे बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का मध्य प्रदेश सरकार का नारा बेमानी लगता है।

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow