भोपाल : 08/01/2025 : गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को कोलार निवासी प्रॉपर्टी डीलर नीतेश ठाकुर का मुरैना से अपहरण हुआ था | इसकी साजिश भोपाल में रची गई थी, अपहरण के बाद 30 लाख की फिरौती वसूली गई और दस करोड़ रु. और मांगे गए | अपहरण के इस मामले में एक आरोपी पवन परिहार को पुलिस ने मिनाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है | पवन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका और उसके साथियों का नीतेश से रुपयों का लेन-देन था, लेकिन पवन इसके कोई दस्तावेज़ पुलिस को नहीं दे सका | इस अपहरण के मामले में शामिल मुख्य आरोपियों को लेकर पुलिस अब पूछताछ कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |
Home / अपराध / प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर तीस लाख की फिरौती वसूलने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार |
Check Also
गृहमंत्रालय की गाइड लाइन अनुसार चलाये जा रहे अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ अपराधी दबोचे गए
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस …
Lok Jung News Online News Portal