गाजियाबाद / मंगलवार की देर रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद की एक सोसाइटी में उस समय मातम पसर गया जब तीन सगी बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी पुलिस के अनुसार तीनों को मोबाइल फोन की लत थी दो साल से स्कूल नहीं जा रही थीं घटना के पीछे ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम की भूमिका की भी जांच की जा रही है |
पिता चेतन कुमार के अनुसार बेटियां कहती थी कि उन्हें कोरिया जाना है 16 वर्षीय निशिका , 14 वर्षीय प्राची , और 12 वर्षीय पाखी खुद कोरियन नामों से बुलाती थीं मोबाइल का इस्तेमाल रोकने पर कहा – कोरिया ही हमारी ज़िंदगी है कोरिया ही हमारा सबसे बड़ा प्यार है आप कुछ भी कहें हम इसे छोड़ नहीं सकते एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीनों नहाने खाने और सोने जैसे कम साथ करती थीं एडिशनल कमिश्नर केशव चौधरी ने कहा कि कोरियन गेम से सुसाइड के सीधे संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है |
लड़कियों के पिता चेतन कुमार ने बताया कि वे ढाई – तीन साल से ये गेम खेल रही थीं प्राची ने एक बार कहा था कि वह बॉस है और बहनें उसके निर्देशों का पालन करती हैं मुझे लगा कि यह बचपन का कोई खेल है मुझे नहीं पता था कि इसमें कोई जानलेवा टास्क होते हैं जब फॉरेंसिक टीम ने मोबाइल फोन जांचे तब पता चला अगर पता होता कि ऐसे टास्क हैं तो बच्चों को इसका हिस्सा नहीं बनने देता मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो सकता है तीनों हर काम साथ करती थीं नहाना और समय बिताना ज्यादार अपने कमरे में रहती थीं शैक्षणिक रूप से असफल होने के बाद पिछले दो – तीन वर्षों से वे स्कूल नहीं जा रही थीं जिससे वे शर्मिंदगी महसूस करने लगी थीं और धीरे – धीरे खुद में सिमटती चली गईं |
जांच में पता चला कि तीनों बहनें पूजा वाले कमरे की खिड़की से कूदी थीं ने यह कदम क्यों उठाया इसके असल कारणों की जांच जारी है
डायरी में लिखा सुसाइट नोट पुलिस को एक डायरी मिली है एक पर्ची पर लिखा था डायरी में जो लिखा है सब पढ़ लेना सब यहीं है रोते चेहरे वाले इमोजी के साथ लिखा था सॉरी पापा , मुझे सच में माफ कर देना वहीं कमरे की दीवारों पर कुछ परेशान करने वाले वाक्य भी लिखे मिले हैं |
Lok Jung News Online News Portal