सीहोर मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को मिलने वाला हक अब उनकी सरकारी आयोजन की हाजिरी पर टिका है कार्यक्रमों में मौजूद नहीं होती हैं तो वे 1500 की सरकारी खेरात से हाथ धो बैठेंगी सीहोर के इछावर विधानसभा क्षेत्र के धामंदा में मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीईओ को निर्देश दिया कि एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाया जाए और जो नहीं आएं उनका नाम सूची से काटकर रिपोर्ट भेजी जाए |
मंत्री ने यह बयान नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्रों के लोकापर्ण कार्यकर्म में दिया मंत्री ने कहा कि गांव धामंदा में 894 लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए दिए जा रहे हैं पर कार्यकम में उनकी उपस्थिति बहुत कम है इसके बाद ही उन्होंने मंच से ही बेधड़क सीधे अफसरों को स्पष्ट निर्देश दे डाले मंत्री वर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस शासन पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस के राज में बहनों को पैसा मिलता था क्या इसके साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा वे दिल्ली से गेहूं भेज रहे हैं किसानों के खातों में पैसे डाल रहे हैं फिर भी लोग ध्यान नहीं रखते मंत्री के बयान के बाद विपक्ष ने इसे गरीब महिलाओं को डराने वाला बयान समझा |
रतलाम में 13 दिसंबर 2025 में मंत्री विजय शाह ने एक कार्यक्रम में कहा जिले में ढाई लाख लाड़ली बहनें हैं मुख्यमंत्री को दो साल हो गए हैं ढाई लाख में से 50 हजार तो आएं सरकार 1500 रु के हिसाब से करोड़ों दे रही है तो दो साल में एक बार धन्यवाद तो बनता है जो नहीं आएंगी फिर देखते हैं जिनके ढाई – ढाई सो बढ़ रहे हैं उनकी जांच करेंगे किसी का आधार लिंग नहीं है तो जांच पेंडिंग कर देंगे | 17 दिसंबर 2025 विधानसभा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा विपक्ष को लाड़ली बहनों की चिंता नहीं करनी चाहिए विपक्ष जहां 3000 रुपए देने की बात कर रहा है लेकिन हमारी सरकार लाड़ली बहनों को आगे चलकर 5000 रुपए तक सहायता देगी |
Lok Jung News Online News Portal