भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक जमीनी विवाद सामने आया यहां एक व्यक्ति को अपनी ही जमीन कि सुरक्षा करना महंगा पड़ गया जब अपने पुराने हक पर कब्जा लेने पहुंचा तो आसाराम आश्रम के साधकों और जमीन मालिक शैलेष प्रधान के बीच जमकर विवाद हो गया आरोप है कि वहां जमे बैठे साधकों ने प्रधान से मारपीट की जिससे वे घायल हो गए गंभीर हालत में उनके परिवार ने फोरन उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है |
प्रधान ने बताया कि उनकी जमीन आश्रम के पास स्थित है और साधकों ने रास्ते पर कब्जा कर रखा था जब वे अपने साथियों के साथ जमीन पर पहुंचे तो साधकों ने लाठी और डंडों से हमला कर दिया प्रधान ने कहा कि जमीन का क्षेत्र 1.77 एकड़ है और आश्रम के साधक उसे छोड़ने को तैयार नहीं थे |
गांधी नगर थाना प्रभारी बृजेन्द्र मस्कोले ने बताया कि उन्हें झगड़े की जानकारी मिली है और घायल का इलाज अस्पताल में जारी है इस जमीन विवाद को लेकर दो महीने पहले बैरागढ़ तहसीलदार ने थाना प्रभारी को पत्र भी लिखा था जानकारी के अनुसार इस मामले में थाना प्रशासन और संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं प्रधान और उनके परिवार का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए उचित कार्रवाई होनी चाहिए |
शैलेष प्रधान और एकता प्रधान की 1.77 एकड़ जमीन को लेकर कलेक्टर के आदेश पर तत्कालीन तहसीलदार ने आश्रम का कब्जा हटाकर जमीन मालिकों को रास्ता दिया था लेकिन तहसीलदार के जाते ही साधकों ने दोबारा रास्ता बंद कर दिया अब प्रधान फिर से रास्ता लेने के प्रयास में हैं कुछ दिन पहले भी प्रधान जमीन पर कब्जा लेने गए थे इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन आश्रम के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बुलडोजर के सामने खड़े हो गए बच्चों के विरोध के चलते जिला प्रशासन की टीम को वापस लौटना पड़ा |
Lok Jung News Online News Portal