Breaking News
Home / अपराध / भोपाल में डिजिटल डकैती 30 घटों के भीतर शातिर ठगों ने लगाया 34 परिवार को 1.53 करोड़ का चूना

भोपाल में डिजिटल डकैती 30 घटों के भीतर शातिर ठगों ने लगाया 34 परिवार को 1.53 करोड़ का चूना


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के भोपाल में साइबर ठगों ने अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल वार किया है बीते 30 घंटों के भीतर ठगों ने जो बवाल मचाया है उसने पुलिस और आम जनता दोनों को झकझोर के रख दिया है शहर के 10 ज्यादा थानों में एक के बाद एक 34 मुकदमे दर्ज किए गए हैं चौंकाने की बात यह है कि जालसाजों ने अपना शिकार बनाकर भोपालियों की मोटी कमाई से 1.53 करोड़ रुपए साफ कर दिए हैं

साइबर फ्रॉड के 34 केस दर्ज किए गए इनमें से 29 मामले 17 फरवरी को दर्ज किए गए ये मामले ई – जीरो एफआईआर व्यवस्था के तहत सामने आए जो 1 लाख रुपए से अधिक की ऑनलाइन ठगी के मामलों में लागू होती है पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को राज्य साइबर पुलिस की प्रक्रिया के बाद भोपाल पुलिस ने नियमित एफआईआर में तब्दील किया इन 29 मामलों में साइबर जालसाजों ने शहरवासियों से करीब 1 करोड़ 53 लाख 76 हजार 531 रु की ठगी की है |

सबसे बड़ा मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सामने आया है  यहां साकेत नगर के राजेश जैन के लिए एक वॉट्सएप ग्रुप से जुड़ना उनकी जीवन भर की कमाई से हाथ धोने की वजह बन गया 50.98 लाख रु ठग लिए गए उन्हें वॉट्सएप ग्रुप फॉलो करने पर कमाई का झांसा दिया था इसी क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटने की धमकी व मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर 12 लाख की अलग – अलग ठगी भी की गई  |

बुधवार को भी 13,09,532 लाख की ठगी के पांच नए केस दर्ज किए गए इनमें दो बागसेवनिया थाने में जबकि मिसरोद , अशोका गार्डन और शाहजहांनाबाद थाने में साइबर फ्रॉड की एक – एक एफआईआर दर्ज की गई सबसे बड़ी 4.95,953 लाख रुपए की ठगी बागसेवनिया में बिजली मीटर लगाने के नाम पर की गई | इससे यह पता चलता है कि पहले सड़क पर व्यक्ति सुरक्षित नहीं था इस तरह कि लुटपाट से अब अपने घर बैठ कर भी वे ठगी के शिकार हो रहे हैं |

About Saifuddin Saify

Check Also

क्लासिक सिक्योरिटी सर्विस एंड कंसलटेंट ने फर्जी साइन से लाइसेंस रिन्यू के नाम पर 8 करोड़ का घोटाला किया

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) एक चौंकाने वाला भ्रष्टाचार का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow