भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश के दतिया में खाली हुई कुर्सी अब नए सियासी संघर्ष की गवाह बनने जा रही है सीट खाली होते ही भाजपा इलेक्श्न मोड में आ गई है | गुरुवार आधी रात को खुला विधानसभा सचिवालय और बदल गई दतिया की राजनीति सालों पुराने बैंक घोटाले के मामले में आए कोर्ट के फैसले ने न सिर्फ कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी छीनी बल्कि दतिया की गलियों में समय से पहले सियासी हलचल पैदा कर दी |
सदस्यता समाप्त होने के बाद भाजपा ने उपचुनाव की मांग शुरू कर दी है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री विश्वास सारंग ने कार्रवाई को न्यायिक और संवैधानिक बताया कहा कि चुनाव आयोग को नियमों के अनुसार उपचुनाव पर निर्णय लेना चाहिए खंडेलवाल ने कहा कि कोर्ट ने सबूतों के आधार पर फैसला दिया है जिसका सम्मान करना चाहिए |
भारती की सीट दतिया 2 अप्रैल 2026 से रिक्त मानी गई है इसलिए कानून के मुताबिक यहां उपचुनाव 2 अक्टूबर 2026 तक कराना होगा | जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अनुसार किसी विधायक को 2 साल या उससे अधिक की सजा होने पर उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त हो जाती है इसी प्रावधान के तहत भारती की सदस्यता खत्म की गई | फिलहाल अभी पश्चिम बंगाल , असम , केरल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं इनके नतीजे 4 मई को आएंगे | विशेषज्ञों के अनुसार चुनाव आयोग आमतौर पर बड़े चुनावों के दौरान उपचुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं करता देशभर के कई राज्यों के उपचुनाव या बड़े चुनाव एकसाथ कराए जाते हैं इसी वजह से दतिया सीट पर उपचुनाव की अधिकसूचना इन चुनावों के बाद ही जारी होने की संभावना है |
जानकारों के अनुसार सिर्फ जमानत या सजा के निलंबन से सदस्यता बहाल नहीं होती इसके लिए दोषसिद्धि पर कोर्ट से स्टे मिलना जरूरी होता है यदि ऐसा स्टे मिल जाता है तो ही उपचुनाव टलेगा |
Lok Jung News Online News Portal