मुंबई / दुष्कर्म के गंभीर आरोपों से घिरे आरोपी अशोक खरात और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री शिंदे के बीच हुई बातचीत ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया जांच में सामने आई कॉल डिटेल्स ने एक हैरान कर देने वाला सच उजागर किया है जिसने दुष्कर्म के पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है महाराष्ट्र की सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने दावा किया है कि दुष्कर्म के आरोपी बाबा अशोक खरात और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच एक – दो नहीं बल्कि 17 कॉल हुए थे | इनमें सबसे लंबी बातचीत 21 मिनट की थी हालांकि कॉल कब हुए इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हैं दमानिया ने बताया कि सीडीआर उन्हें एक अज्ञात नंबर से वॉट्सएप पर मिला |
दमानिया ने यह भी दावा किया है कि खरात व एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर के बीच 177 कॉल हुए इनकी कुल अवधि 33,727 सेकंड रही मामला सामने आने के बाद चाकणकर ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया दमानिया ने कहा कि भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल और एनसीपी नेता सुनील तटकरे से भी खरात के 8 – 8 कॉल हुए जबकि भाजपा मंत्री आशीष शेलार से एक बार बात हुई इधर मंत्री उदय सामंत व भाजपा नेता चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि किसी से फोन पर बात करना अपराध नहीं है , जब तक उसमें आपराधिक संलिप्तता साबित न हो खरात पर दुष्कर्म समेत तांत्रिक गतिविधियों और कथित नरबलि के आरोप लग चुके है |
दमानिया के अनुसार खरात को ओमान , यूएई , कतर , वर्जिन आइलैंडस और क्रिसमस आइलैंड जैसे विदेशी स्थानों से भी कॉल आए उन्होंने सीडीआर की कॉपी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , डीजीपी सदानंद दाते और एसआईटी प्रमुख तेजस्वी सतपुते को भेजी है गौरतलब है कि खरात को मार्च में एक महिला से 3 साल तक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था अब तक उसके खिलाफ 8 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं |
Lok Jung News Online News Portal