भोपाल ( कशिश मालवीय ) यदि आप भी सिर्फ हॉलमार्क का निशान देखकर सोना खरीदते हैं तो यह खबर आपके लिए जिस ज्वेलरी को आप अपनी मेहनत की कमाई से असली समझकर लाते हो उसका बाजार में ठगी का ऐसा खेल चल रहा है जिसकी हकीकत जानकर आपके होश उड़ सकते हैं | बाजार में ठगी के नए तरीके में जालसाज 12 –14 कैरेट के जेवरों पर फर्जी तरीके से 20 कैरेट का निशान लगवा रहे हैं |
ब्यूरों ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड ने 2 ग्राम से ज्यादा सोने के जेवर पर यूनिक आईडी वाला हॉलमार्क अनिवार्य किया है जिसे एप से चेक किया जा सकता है इसके बावजूद लेजर मशीन से नकली हॉलमार्क लगाए जा रह हैं जिससे ग्राहक धोखा खा रहे हैं सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि भोपाल , सागर , गुना , ग्वालियर दतिया , भिंड और मुरैना में 20 से 22 कैरेट बताकर बेचे गए जेवरों की जांच कराई | इनमें 12 से 14 कैरेट सोना ही निकला बाजार में 100 – 200 रुपए में फर्जी हॉलमार्क लगाने का खेल चल रहा है और लेजर मशीन से नकली बीआईएस लोगों व 22K/916 जैसी मर्किंग खुलेआम की जा रही है |
फर्जी हॉलमार्क के साथ कई दुकानदार जीएसटी का पक्का बिल भी नहीं देते कच्चे बिल पर जेवर खरीदने वाला ग्राहक बाद में ठगी साबित नहीं कर पता हॉलमार्क फर्जी निकलने पर दुकानदार साफ मुकर जाता है कि जेवर उसके यहां से खरीदा ही नहीं गया ऐसे में ग्राहक पूरी तरह फंस जाता है भोपाल , सागर गुना , ग्वालियर , मुरैना और दतिया में अधिकृत टेस्टिंग सेंटर हैं , यहां 50 में कंप्यूटरइज्ड मशीन से जेवरों की जांच होती है | नियम के अनुसार ग्राहक सीधे जांच करवा सकता है लेकिन कई जगह ज्वेलर्स की सिफ़ारिश के बिना जांच नहीं होती सराफा कारोबारियों से मिलीभगत के कारण यह स्थिति बनी हुई है |
बीआईएस नोएडा ब्रांच के डायरेक्टर विक्रांत सिंह के अनुसार एचयूआईडी होने पर ही हॉलमार्क असली माना जाएगा ग्राहक बीआईएस केयर एप के जरिए खुद भी इसकी जांच कर सकते हैं बिना यूनिक आईडी वाला हॉलमार्क धोखा है अधिकृत टेस्टिंग सेंटर पर ग्राहक सीधे जेवर की जांच कर रिपोर्ट ले सकते हैं यदि कहीं नकली हॉलमार्क लगाए जा रहे हैं या बिना सिफ़ारिश जांच नहीं हो रही तो कार्रवाई की जाएगी दतिया में भी इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है |
ग्वालियर उपनगर सराफा संघ के अध्यक्ष जवाहर जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ व्यापारी एचयूआईडी की जगह नकली हॉलमार्क लगा रहे हैं जो गलत है |
ग्राहकों को केवल 6 अंकों की यूनिक आईडी वाले हॉलमार्क के जेवर ही खरीदने चाहिए और खरीदते समय पक्का बिल जरूर लेना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि उनकी एसोसिएशन से जुड़े किसी व्यापारी के खिलाफ कम शुद्धता के सोने की शिकायत नहीं आई है |
भोपाल के करोंद निवासी शाहिद खान ने 20 कैरेट के जेवर बनाए थे जांच में उनकी झुमकी 12.68 कैरेट निकली इसमें सोना 52.83 पाया गया जबकि 20 कैरेट में करीब 91% होना चाहिए |
Lok Jung News Online News Portal