भोपाल – वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चाकूबाज एवं आदतन अपराधियों की सतत चेकिंग के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री मयूर खण्डेलवाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-4 श्री मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज पटवा द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
दिनांक 29.04.2026 को टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश एवं चाकूबाज आशीष मेहरा उर्फ बच्चा (उम्र 24 वर्ष), निवासी त्रिवेणी नगर, करोंद भोपाल, जो विगत 4 वर्षों से फरार चल रहा है, BMHRC के पास स्थित चाय की दुकान पर मौजूद है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी वर्ष 2022 से फरार था तथा उसके विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों से 3 स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी थे। आरोपी के विरुद्ध छुरीबाजी, मारपीट एवं जहरीली शराब विक्रय जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा अन्य प्रकरणों में भी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज पटवा, उप निरीक्षक करन सिंह, सहायक उप निरीक्षक सतेन्द्र चौबे, आरक्षक मधुसूदन सिंह, राजेन्द्र मीना,आर. मन्दीप जाट एवं आर. लक्ष्मण की सराहनीय भूमिका रही।
Home / पुलिस / थाना निशातपुरा पुलिस द्वारा 4 वर्षों से फरार 3 प्रकरणों के स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
Check Also
मुरैना में चोर और पुलिस की गलबइयाँ बना चर्चा का विषय……
🔊 पोस्ट को सुनें मुरैना / मुरैना पुलिस फिर एक बार सवालों के घेरे में …
Lok Jung News Online News Portal