Breaking News
Home / नगर निगम / निगम द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी अधूरे कामों का जिम्मा स्मार्ट सिटी पर

निगम द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी अधूरे कामों का जिम्मा स्मार्ट सिटी पर


भोपाल : 06/01/2025 : निगम ने 2016-17 में न्यू मार्केट एमपी नगर और बैरागढ़ में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू किया | न्यू मार्केट में 37 करोड़, एमपी नगर में 50 करोड़ और बैरागढ़ में 16.50 करोड़ यानी कुल 103.50 करोड़ की इन मल्टीलेवल पार्किंग में दुकानें नहीं बिक रही थीं | ऐसे में निगम कांट्रैक्टर का पेमेंट नहीं कर पा रहा था | इसमें से 31.05 करोड़ का भुगतान स्मार्ट सिटी से कराया गया | तब यह राशि स्मार्ट सिटी को लौटाने का मैकेनिज़्म बना था, लेकिन बाद में राशि स्मार्ट सिटी से लिए जाने वाले प्रॉपर्टी टैक्स आदि में जोड़ दी गई | इधर नगर-निगम ने 39 करोड़ की लागत से किलोल पार्क से गिननौरी पर आर्च ब्रिज मई 2016 में बनाना शुरू किया था | ब्रिज मई 2018 में पूरा होना था, पैसों की तंगी से काम अटक गया बाद में इसे स्मार्ट सिटी को पूरा करना पड़ा | पैन सिटी प्रोजेक्ट का सबसे ज़्यादा चर्चित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भी ठप हो गया है | भुगतान पर हुए विवाद के बाद कंपनी ने काम छोड़ दिया और मामला कोर्ट में चला गया | दरअसल, कई अफसर और इंजीनियर निगम व स्मार्ट सिटी दोनों में काम कर रहे हैं, इसलिए निगम के काम स्मार्ट सिटी को ट्रांसफर करना आसान था | हालांकि, इन मामलों में यूएडीडी को भी लूप में लिया गया | बीडीए के सीईओ भी बोर्ड में सदस्य हैं, इसलिए बीडीए की तंगहाली दूर करने में स्मार्ट सिटी ने मदद कर दी |

|

About Saifuddin Saify

Check Also

पेड़ कटाई और पौधरोपण के मामले में नगर निगम और डीएफओ सवालों के घेरे में……

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) जिस शहर की पहचान कभी उसकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow