भोपाल : 10/01/2025 : गौरतलब है कि सरकार के 61 विभागों में करीब 4.27 लाख अफसर-कर्मचारी कार्यरत हैं, यानी पहले से ही कमी है इस साल स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे कुछ बड़े विभागों से हर महीने औसतन 2100 अफसर-कर्मचारी सेवानिवृत होंगे | हर महीने मंत्रालय से 30 कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं | सरकारी महकमों से रिटायरमेंट 2025 में सबसे अधिक होंगे ये आंकड़ा पिछले साल से ढाई गुना अधिक है | प्रथम से लेकर चतुर्थ श्रेणी के इस साल करीब सवा लाख अफसर-कर्मचारी रिटायर होंगे | इन पदों के विरुद्ध भर्तियां न होने से कामकाज पर असर पड़ सकता है | रिटायरमेंट की स्थिति को देखते हुए शासन ने एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी, इसकी समीक्षा भी कर ली गई है कोई दिक्कत नहीं होगी |