Breaking News
Home / ताजा खबर / राशन न लेने वालों के राशन कार्ड निष्क्रिय होंगे, 3 महीने में घर – घर जाकर जांच ई-केवाईसी से पात्रता तय होगी

राशन न लेने वालों के राशन कार्ड निष्क्रिय होंगे, 3 महीने में घर – घर जाकर जांच ई-केवाईसी से पात्रता तय होगी


भोपाल ( कशिश मालवीय )छह महीने से राशन नहीं लेने वालों के कार्ड रद्द होंगे | केंद्र ने 22 जुलाई को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली ( नियंत्रण ) संशोधन आदेश 2025 अधिसूचित किया है | इसके तहत 6 महीने से राशन न लेने वालों के कार्ड निष्क्रिय होंगे | फिर से 3 महीने में घर – घर जाकर जांच और ई – केवाईसी से दोबारा पात्रता तय होगी |

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन न लेने आले भी दायरे  में आएंगे | देश में 23 करोड़ सक्रिय राशन कार्ड हैं | इस कवायद में कितने कार्ड रद्द होंगे , यह संख्या जांच के बाद स्पष्ट होगी | सूत्रों के अनुसार राज्यों में 7% से 18% तक कार्ड रद्द हो सकते हैं | 25 लाख से ज्यादा कार्ड डुप्लीकेट होने का अंदाजा है | केंद्र ने राज्यों को आदेश सख्ती से लागू करने को कहा है | एक अधिकारी ने कहा कि इस कवायद का मकसद अपात्रों को बाहर करना है | बता दें कि 2024 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिजिटलीकरण में 5.8 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ मिल रहा है |

पात्रता सूची की अब हर पाँच साल में जांच होगी उपभोक्ता तथा खाद्द एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार राशन कार्ड की पात्रता सूची की हर 5 साल में जांच होगी | कार्ड में दर्ज 5 साल से छोटे बच्चों का आधार नंबर लगेगा | 5 साल पूरे होने पर उसका केवाईसी अनिवार्य होगा | दोहरी एंट्री वालों के कार्ड 3 माह के लिए निलंबित केवाईसी की जाएगी | नया राशन कार्ड पहले आओ , पहले पाओ के आधार पर बनेगा | राज्य पोर्टल पर प्रतीक्षा सूची जारी करेंगे |

About Saifuddin Saify

Check Also

शहर को भिखारी मुक्त बनाने के नाम पर हो रही खानापूर्ति संख्या बढ़ाने हमीदिया अस्पताल के मरीजों को ला रहे शेल्टर होम |

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल : 08/02/2025 : शहर को भिखारी मुक्त बनाने की कार्यवाही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow