Breaking News
Home / खास खबरे / ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकियों की सीरियल ब्लास्ट के लिए बड़ी साजिश थी…….

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकियों की सीरियल ब्लास्ट के लिए बड़ी साजिश थी…….


नई दिल्ली (ब्यरों रिपोर्ट) ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकियों की फिर नई चालबाजी से दिल्ली में सीरियल धमाकों की मिलीभगत थी | यदि फरीदाबाद में जैश – ए – मोहम्म्द का खुलासा नहीं हुआ होता तो दिल्ली  के साथ यूपी के शहरों में भी धमाके होते | सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके में म्रतकों की संख्या बढ़कर गई | जिस कार में धमाका हुआ , उसे चलाने वाले की पहचान कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉ. उमर नबी के रूप में हुई है उमर विस्फोट में मारा जा चुका है | वह भी फरीदवाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था | पुलिस ने जम्मू कश्मीर से उमर की मां का डीएनए सैंपल लिया है , ताकि धमाके के अवशेष में मिले शव के टुकड़ों की पहचान हो सके | इस तरह जैश – ए – मोहम्म्द के इस नए वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में 8 आतंकी मिल चुके हैं इनमें 6 डॉक्टर हैं | इनमें भी 3 कश्मीर के पुलवामा तो एक काजीकुंड का है | एक मौलाना और एक इमाम भी गिरफ्तार किया जा चुका है | सूत्रों ने कहा , दिल्ली – एनसीआर और पुलवामा में लगातार छापेमारी से उमर दबाव में आ गया था | इसके बाद जल्दबाजी में अधूरा आईईडी तैयार किया गया , जिससे कार में विस्फोट हो गया | इसलिए विस्फोट का असर सीमित रहा और क्रेटर या छर्रे नहीं मिले , कार ने किसी लक्ष्य को टक्कर नहीं मारी न किसी इमारत में घुसी , यानी यह सुसाइड कार बॉम्बिंग जैसा हमला नहीं था | विस्फोट का कारण वही सामग्री लगती है जो फ़रीदाबाद से जब्त की गई है | यह मॉड्यूल जैश – ए – मोहम्म्द और आन्सर गजवत – उल – हिन्द से जुड़ा हैं , जो जम्मू – कसमीर , हरियाणा और यूपी में सक्रिय है |

सूत्रों ने बताया , अब तक की जांच से पता चला है कि धमाका किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था | आठ गिरफ्तार आतंकियों से शुरुआत पूछताछ में ऐसे संकेत मिले हैं कि कई बड़े शहरों में सीरियल ब्लास्ट की साजिश थी | वहीं गृह मंत्रालय ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी , जिससे स्पष्ट है इसे आतंकी घटना माना जा रहा है | गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को इस मामले में दो बैठकें कीं |

यूपी एटीएस ने लखनऊ में डॉ. शाहीन के घर से उसके भाई डॉ. परवेज को पकड़ा है | भाई परवेज़ लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर है | शाहीन की इस मॉड्यूल में बड़ी भूमिका बताई जा रही है |

फ़रीदाबाद में 2900 किलो विस्फोट मिलने के बाद एजेंसियां अलफलाह मेडिकल कॉलेज पहुंचीं | सात डॉक्टर , 5 स्टूडेंट और 1 युवती हिरासत में तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किया |

पुलवामा से तारिक को गिरफ्तार किया गया है | उनसे ही उमर को यह कार दी थी , जिसमें धमाका किया गया है |

|

About Saifuddin Saify

Check Also

153 स्लीपर बसें हाई रिस्क घोषित परिवहन विभाग ने थमाया नोटिस सुरक्षा मानक पूरे न होने पर होंगी ब्लैकलिस्ट…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपल ( कशिश मालवीय ) प्रदेश भर में सफर के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow