भोपाल ( कशिश मालवीय ) जाने – माने फेमस चार इमली इलाके में रहने वाली राजस्व विभाग की डिप्टी कमिश्नर अलका सिंह वामनकर के बंगले पर चोरों ने हाथ साफ किए | यह घटना तब हुई जब डिप्टी कमिश्नर अपने पति का इलाज कराने केरल गई थीं | 9 नवंबर की दोपहर घर लौटने पर उन्होंने देखा तो मेनगेट का ताला खुला हुआ था और बगल वाले दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी | घर में प्रवेश करने पर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और लाखों रुपए के सोने – चांदीके जेवर गायब थे |
हबीबगंज पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज किया | घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट , फुटप्रिंट समेत अन्य साक्ष्म जुटाए | पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है | पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरों ने बगल वाले गेट और बेडरूम के गेट की कुंडी तोड़कर जेवर चोरी किए |
Lok Jung News Online News Portal