भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश के सीहोर जिला स्थित वीआईटी कॉलेज के हॉस्टल में गंदा पानी और खराब भोजन मिलने के कारण छात्रों के बीमार होने पर हजारों कि संख्या में छात्रों ने देर रात तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया | मामला तब बड़ा जब तीन छात्रों में सूजन और पीलिया के लक्षण दिखने पर उन्हें भोपाल अस्पताल ले जाया गया | खबर फैलते ही कुछ छात्र शिकायत लेकर हॉस्टल प्रबंधन प्रशांत पांडे के पास पहुंचे , आरोप है कि शिकायत सुनने की बजाय प्रबंधन और गाडर्स ने छात्रों से मारपीट करी | इससे गुस्साए 3000 हजार से अधिक छात्र हॉस्टल से बाहर निकले और हंगामा शुरू कर दिया | रात 12 बजे तक छात्रों ने एक बस , एक एंबुलेंस व 3 अन्य वाहनों में आग लगा दी , चार से ज्यादा बसों के कांच तोड़ दिए | सर्विलांस बिल्डिंग में लगी आग का धुआं बुधवार दोपहर 3 बजे तक उठता रहा | दीवारों पर छात्रों ने रिवॉल्यूशन जैसे नारे लिख दिए , हंगामे की जानकारी मिलते ही आष्टा , सीहोर , जावर , इछावर और भैंरुदा थानों की पुलिस कैंपस में पहुंची , दमकल की गाड़ियां भी आईं | हालत बिगड़ते देखे तो सुबह भोपाल से एसटीएफ के 70 जवान भेजे गए , एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि रात 2:30 बजे स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया |
बीआईटी के रजिस्ट्रार और केके नायर ने कहा – हम स्वास्थ्य , स्वच्छता और सुरक्षा के उच्च मानक बनाए रखने के लिए प्रतिबध्द हैं , 23 नवंबर को जिला चिकित्सालय की टीम ने कैंपस का निरीक्षण किया था दो दिन वहीं रहीं | 25 नवंबर को को सीएमचओ ने मेडिकल प्रोटोकॉल व स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच की , रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है | 26 नवंबर 2025 को नगर निगम भोपाल की टीम ने भोजन की गुणवत्ता व सफाई की जांच की है, वे 22 दिनों में रिपोर्ट देंगे |
Lok Jung News Online News Portal