Breaking News
Home / न्यूज़ / फार्मेसी काउंसिलिंग कार्यालय में मामूली विवाद में कर्मचारियों ने छात्र से की मारपीट घटना से कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल…..

फार्मेसी काउंसिलिंग कार्यालय में मामूली विवाद में कर्मचारियों ने छात्र से की मारपीट घटना से कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल…..


भोपाल / शुक्रवार को मध्यप्रदेश फार्मसिस्ट काउंसिल के प्रदेश कार्यालय में एक फार्मसिस्ट विद्दार्थी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है | जानकारी के अनुसार विद्दार्थी तुषार किसी कार्य से कार्यालय पहुंचा था और गार्ड से मैडम से मिलने के लिए अंदर जाने का अनुरोध कर रहा था , गार्ड ने प्रवेश नहीं दिया , जिसके बाद दोनों के बीच हल्की – फ़ुल्की कहा सुनी हो गई |

आरोप है कि इस छोटे से विवाद के बाद कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने युवक को भीतर एक कमरे में बंद कर लिया और सामूहिक रूप से उसकी जमकर पिटाई कर दी | प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से कार्यपालन परिसर में हलचल का माहौल बन गया |

पीड़ित युवक अब मामले की शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है | घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शासकीय कार्यालयों की कर्मचारियों की मनमानी और गुंडागर्दी किस हद तक बढ़ चुकी है |

वहीं , काउंसिल प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ जहर बन रहा पानी पाइप लाइन से मिला मरा चूहा…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow