Breaking News
Home / खास खबरे / भाई की शादी की ख़रीदारी करने बाजार जाते समय सड़क हादसे में इंजीनियर युवक की मौत |

भाई की शादी की ख़रीदारी करने बाजार जाते समय सड़क हादसे में इंजीनियर युवक की मौत |


भोपाल : 30/12/2024 :  श्यामपुरा सीहोर का रहने वाला 22 वर्षीय रिजवान खान के ममेरे भाई की शादी 5 जनवरी को है उसी की ख़रीदारी करने वह भोपाल आया था | शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांधी नगर उतरने के बाद ई -रिक्शा से इब्राहिमपुरा बाजार के लिए निकला | जेल रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में रिजवान के शरीर पर कई चोटें आईं उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया यहां उसकी मौत हो गई | वहीं ड्राइवर को हल्की फुलकी चोट आई है | रिजवान ने भोपाल से मैकेनिकल ब्रांच में बीटेक किया है, 10 दिन पहले ही वह दिल्ली की एक कंपनी में इंटरव्यू देकर आया था उसे ज्वाइन लेटर भी मिल गया था | शादी के बाद वह नौकरी ज्वाइन करता लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया | रिजवान के पिता का गैराज है रिजवान की दो बहनें और एक छोटा भाई है रिजवान की मौत के बाद सभी का बुरा हाल है |

About Saifuddin Saify

Check Also

एमपीआरडीसी की लापरवाही ने माँ बेटी पिता की ली जान

🔊 पोस्ट को सुनें ग्वालियर गुरुवार को बिजौली क्षेत्र में रतवाई रोड पर दिल दहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow