भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजू ईरानी को सूरत क्राइम ब्रांच ने ( गुजरात ) से गिरफ्तार किया जहां ये नाम बदलकर छिपा हुआ था उसे पकड़ने के लिए भोपाल पुलिस ने इससे पहले भारी बल के साथ दबिश दी थी लेकिन राजू फरार होने में सफल रहा था क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस को सौंपा दिया शातिर बदमाश राजू ईरानी अब ठाणे ( महाराष्ट ) पुलिस की रिमांड पर है सोमवार को ठाणे पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर उसे भोपाल सेंट्रल जेल ठाणे के लिए लेकर रवाना हो गई है ठाणे में उसके खिलाफ मारपीट कर लुटपाट और संगठित अपराध का मामला दर्ज है |
निशातपुरा के अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे में रहने वाला शातिर बदमाश राजू ईरानी को भोपाल पुलिस तलाश रही थी आगजनी एक मामले में वह फरार था जबकि उसके तीन स्थायी वारंट भी कोर्ट से जारी किए गए थे भोपाल पुलिस की सूचना पर सूरज क्राइम ब्रांच ने उसे 10 दिन पहले गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस के सुपुर्द किया था भोपाल पुलिस ने उसे 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया था रिमांड के दौरान पुलिस ने वारदातों में उसके साथ शामिल साथियों की कुंडली भी तैयार की है अन्य राज्यों की पुलिस को भी सूचित किया गया था राजू के खिलाफ ठाणे के एक थाने में घायल कर लूट एवं संगठित अपराध का मामला दर्ज किया गया था महाराष्ट पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी |
इधर राजू ईरानी की जमानत याचिका पर भोपाल कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी राजू ईरानी की ओर से शनिवार को कोर्ट में जमानत आवेदन लगाया गया था जिस पर सोमवार को सुनवाई होनी थी जमानत आवेदन में कहा गया है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है इसके अलावा कोर्ट में आवेदन के बाद राजू को मुंबई पुलिस की हिरासत में भेजा गया है |
Lok Jung News Online News Portal